रायपुर में दिखा आइडिया, भंवरपुर में शुरू किया काम! 30 हजार से जूस स्टॉल, रोज कमा रहीं 1000 रुपये
Ganna juice stall business : महासमुंद जिले के भंवरपुर की रहने वाली सुनीता थवाईत ने एक छोटा सा आइडिया अपनाकर स्वरोजगार की मिसाल पेश की है. रायपुर में सड़क किनारे गन्ने का जूस बेचती महिला को देखकर उन्हें यह व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा मिली. घर लौटकर उन्होंने करीब 30 हजार रुपये में इलेक्ट्रिक जूस मशीन खरीदी और मुख्य चौक पर स्टॉल लगाना शुरू कर दिया. गर्मी के मौसम में उनके ताजे गन्ने के जूस की अच्छी मांग रहती है. स्वाद बढ़ाने के लिए वे जूस में पुदीना, नींबू और सेंधा नमक मिलाती हैं. मात्र 20 रुपये प्रति गिलास में जूस बेचते हुए सुनीता रोजाना करीब 1000 रुपये की कमाई कर रही हैं.
