‘दोबारा ऐसा किया तो मारूंगा’, नाना पाटेकर ने पंकज त्रिपाठी को लगाई थी फटकार, रजनीकांत की फिल्म से जुड़ा है किस्सा

Share to your loved once


Last Updated:

नाना पाटेकर ने पंकज त्रिपाठी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया. यह वाकया सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला के सेट का है. नाना ने बताया कि जब उन्होंने पंकज को वहां एक मामूली पुलिस अफसर के छोटे से रोल में देखा, तो वह दंग रह गए. एक्टर के मुताबिक, उन्होंने तुरंत पंकज को टोकते हुए कहा कि वह इतने बड़े एक्टर होकर भी ऐसे छोटे रोल क्यों कर रहे हैं? उन्होंने मजाकिया लहजे में पंकज को चेतावनी भी दे डाली कि भविष्य में दोबारा ऐसा किया तो पीट दूंगा.

ख़बरें फटाफट

नाना ने पंकज को लगाई थी फटकार, रजनीकांत की फिल्म से जुड़ा है किस्साZoom

नाना पाटेकर ने की पंकज त्रिपाठी की तारीफ.

नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब तक कई सितारों के साथ काम किया है जिनमें पंकज त्रिपाठी भी हैं. हाल ही में नाना पाटेकर ने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला की शूटिंग का एक दिलचस्प वाकया शेयर किया. पंकज त्रिपाठी भी इस मूवी का हिस्सा थे. नाना पाटेकर ने बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म के सेट पर पंकज त्रिपाठी को फटकार लगा दी थी. हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक्टर को डांटा था.

पा रंजित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत धारावी के ताकतवर नेता बने थे, जबकि नाना पाटेकर ने विलेन हरिदेव अभ्यंकर की भूमिका निभाई थी. वहीं, पंकज त्रिपाठी एक मामूली पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए थे, जो पलक झपकते ही स्क्रीन से ओझल हो जाता है. न्यूज18 शोशा के साथ बातचीत में नाना पाटेकर ने उस पल को याद करते हुए बताया कि वह पंकज त्रिपाठी को इतने छोटे रोल में देखकर दंग रह गए थे, क्योंकि वह उन्हें पहले से ही एक मंझा हुआ एक्टर मानते थे.

नाना पाटेकर ने बताया मजेदार किस्सा

नाना पाटेकर ने कहा, ‘मैं रजनीकांत अन्ना के साथ फिल्म काला की शूटिंग कर रहा था. वहां पंकज त्रिपाठी एक मामूली पुलिस अफसर का छोटा सा रोल कर रहा था. उसे देखकर मैंने टोका, पंकज, तू यहां क्या कर रहा है? उसने जवाब दिया कि सर, एक छोटा सा रोल है. मैंने फिर पूछा कि तू ऐसे रोल करता ही क्यों है? इस पर उन्होंने सादगी से कहा कि नहीं सर, आप हैं, अन्ना हैं. आप लोगों के साथ काम करने की इच्छा थी.’

नाना पाटेकर ने पंकज त्रिपाठी को समझाया

दिग्गज एक्टर ने आगे बताया, ‘मैंने उसे समझाया कि तू बड़ा एक्टर है. हमारे साथ काम करने से तू बड़ा नहीं बनेगा, तू पहले से ही बहुत बड़ा है, दोबारा कभी ऐसे छोटे रोल किया ना, तो मैं तुझे मारूंगा.’ नाना पाटेकर ने जोर देते हुए कहा कि कलाकारों को अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा होना चाहिए. उन्हें सिर्फ काम के लिए ऐसे छोटे-मोटे रोल नहीं करने चाहिए, जो उनके टैलेंट के साथ न्याय न कर सकें. खुद को कम आंकना किसी भी कलाकार के लिए सही नहीं है.

पंकज त्रिपाठी ने मनवाया अपनी एक्टिंग का लोहा

पिछले कुछ सालों में पंकज त्रिपाठी भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित चेहरों में से एक बन चुके हैं. ‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया बनकर तो उन्होंने दर्शकों के दिलो-दिमाग पर अपनी धाक जमा ली है. इसके अलावा वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ में वकील माधव मिश्रा के उनके किरदार की भी खूब तारीफ हुई. वहीं, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से लेकर ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी, ‘मिमी’, ‘न्यूटन’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग का लोहा हर किसी ने माना है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP