Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में राशि के अनुसार करें यह उपाय, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, चमक उठेगी किस्मत, जानें महत्व

Share to your loved once


होमराशि

नवरात्रि में राशि के अनुसार करें यह उपाय, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

Last Updated:

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा कर भक्त सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. अयोध्या के आचार्य सीताराम दास के अनुसार अगर लोग अपनी राशि के अनुसार नवरात्रि में विशेष उपाय करें तो जीवन में धन, सौभाग्य और सफलता के रास्ते खुल सकते हैं. जैसे मेष-वृश्चिक को स्कंदमाता की पूजा, वृषभ-तुला को महागौरी को सफेद फूल अर्पित करना, जबकि मकर-कुंभ राशि वालों को मां कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए.

अयोध्या:  सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. वैसे तो साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. जिसमें एक शारदीय नवरात्रि. दूसरा चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होते हैं. नवरात्रि के नौ दिनों तक माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की भक्त पूजा, आराधना कर माता रानी को प्रसन्न करते हैं. तो दूसरी तरफ ज्योतिष शास्त्र में इस पर्व को लेकर कई सारे उपाय भी बताए गए हैं. जिन्हें करने से सोई हुई किस्मत भी जाग सकती है. साथ ही जीवन में धन आगमन के मार्ग भी बनते हैं. तो चलिए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार कौन सा महा उपाय करना चाहिए, ताकि उनका जीवन दुर्लभ सौभाग्य की तरफ अग्रसर हो सके.

दरअसल अयोध्या के आचार्य सीताराम दास बताते हैं कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत विशेष होता है. नवरात्रि में माता रानी की पूजा आराधना करने से उनको प्रसन्न करने से जीवन भर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती. अगर जातक अपनी राशि के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी की पूजा आराधना और उपाय करें तो जीवन धन्य होता है. ऐसी स्थिति में सभी 12 राशि के जातकों को नवरात्रि में राशि अनुसार उपाय करना चाहिए.

मेष और वृश्चिक राशि के जातक को नवरात्रि में स्कंद माता की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए. लाल रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए ऐसा करने से जीवन की हर बढ़त समाप्त होती है.

वृषभ और तुला राशि के जातक को मां महागौरी को सफेद फूल अर्पित करना चाहिए.छोटी कन्याओं को खीर खिलाना चाहिए ऐसा करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है.

मिथुन और कन्या राशि के जातक को मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए.उन्हें हरे रंग का फूल अर्पित करना चाहिए ऐसा करने से कैरियर संबंधित परेशानियां दूर होती है.

कर्क राशि के जातक को जहां मां सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए.तो वही सिंह राशि के जातक को माता कुष्मांडा की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करें. ऐसा करने से समाज में मान सम्मान में वृद्धि होती है .

धनु और मीन राशि के जातक को नवरात्रि में मां चंद्रघंटा की पूजा आराधना करनी चाहिए. पीला मिठाई अर्पित करना चाहिए ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है .

मकर और कुंभ राशि के जातक को मां काली रात्रि की पूजा आराधना करनी चाहिए. शनिवार के दिन काले तिल अथवा तेल का दान करना चाहिए ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होती है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP