कुफरी में पत्रकार से बदसलूकी पर एसपी ने मांगी माफी, आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ होगा एक्शन

Share to your loved once


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 20 किलोमीटर दूर कुफरी में एक वरिष्ठ पत्रकार से बदतमीजी करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है. पत्रकारों का दल विरोध जताने के लिए सीएम सुक्खू से भी मिला था.

ख़बरें फटाफट

पत्रकार से बदसलूकी पर एसपी ने मांगी माफी, आरोपी पुलिसवाले पर होगा एक्शनZoom

शिमला पुलिस ने कुफरी के पास एक पत्रकार के साथ धक्का मुक्की की.

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 20 किलोमीटर दूर कुफरी में हरियाणा कांग्रेस के विधायकों की कवरेज कर रहे एक वरिष्ठ पत्रकार विकास शर्मा से बदतमीजी करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है. यह घटना रविवार को हुई थी. जब पत्रकार ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी वहां से हट गया. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों और मीडिया में नाराजगी दिखी और पुलिसकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठे.

मीडियाकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर घटना पर नाराजगी जताई और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मुख्यमंत्री ने उनकी शिकायतें सुनने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि आगे से ऐसी घटनाएं नहीं होंगी. मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की.

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि पुलिस जनता तक सूचना पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका को मानती है और प्रेस की आजादी का सम्मान करती है.


क्या है पूरा मामला

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP