Bollywood Latest News Live: पंकज त्रिपाठी को नाना पाटेकर से पड़ी डांट, जानें क्यों बदला सलमान की फिल्म का नाम?

Share to your loved once


Last Updated:

Bollywood Latest News Live: सिनेमा जगत से अलग-अलग तरह की कई खबरें आ रही हैं. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम बदल चुका है. इस पर अब डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और टाइटल बदलने क…और पढ़ें

Bollywood Latest News Live: पंकज त्रिपाठी को नाना पाटेकर से पड़ी डांट Zoom

नाना पाटेकर ने बताया कि उन्होंने पंकज त्रिपाठी को डांट लगाई थी.

नई दिल्ली. नाना पाटेकर ने रजनीकांत की फिल्म काला का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने ने बताया कि सेट पर जब उन्होंने पंकज त्रिपाठी को एक छोटे से पुलिस अफसर के रोल में देखा, तो वह हैरान रह गए थे. नाना ने पंकज से सीधे पूछा, ‘पंकज, तू यहां क्या कर रहा है? तू इतना बड़ा एक्टर है, फिर ऐसे छोटे रोल क्यों करता है?. इस पर पंकज ने सादगी से जवाब दिया कि वह रजनीकांत और नाना पाटेकर जैसे दिग्गजों के साथ काम करना चाहते थे. तब नाना ने उन्हें प्यार से डांटते हुए कहा, ‘हमारे साथ काम करने से तू बड़ा नहीं होगा, तू पहले से ही बहुत बड़ा एक्टर है. दोबारा कभी ऐसा छोटा रोल किया, तो मैं तुझे मारूंगा.’

रश्मिका मंदाना ने दिखाई हल्दी रस्म की झलक, विजय देवरकोंडा संग वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में एक शाही समारोह में शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उदयपुर के एक ऐतिहासिक होटल में हुई इस शादी की रस्में बेहद खास रहींय. अब रश्मिका ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में हल्दी की यादों को बेहद मजेदार और दिलचस्प अंदाज में बयां किया है. फैंस इस कपल की सादगी और राजस्थान के शाही अंदाज में हुई इस शादी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP