Aloo Chips Recipe: घर पर इस तरीके से बनाएं आलू के टेस्टी चिप्स, सालभर मिलेगा क्रिस्पी स्वाद, आसान है रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Aloo Chips Recipe: घर पर आलू के चिप्स आसानी से बनाए जा सकते हैं और इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले बड़े आलू लेकर धोकर छीलें और पतले स्लाइस काट लें. इन्हें 15–20 मिनट ठंडे पानी में भिगोकर अतिरिक्त स्टार्च निकाल दें, फिर सुखाकर हल्का नमक मिलाकर तेल में तल लें. एक अन्य तरीके में स्लाइस को हल्का उबालकर 2–3 दिन धूप में सुखाया जाता है, जिससे चिप्स लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं और जरूरत पड़ने पर तलकर खाए जा सकते हैं.

Aloo Chips Recipe: आज के समय में हर कोई व्यक्ति रेडीमेड सामान पर निर्भर हो चुका है लेकिन बाहर से खरीदी गई सामान में कई तरह के ऐसे केमिकल प्रयोग किए जाते हैं जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी घातक होते हैं ऐसे में लोग चिप्स भी रेडीमेड खरीद कर रख लेते हैं और उस बीच-बीच में निकाल कर खाते हैं लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं घर पर चिप्स बनाने के तरीके बारे में की किस तरीके से आप घर पर आलू का चिप्स बना सकते हैं और इसको किसी एयरटेल डिब्बे में बंद कर रख देंगे तो साल भर इसका इस्तेमाल कर सकेंगे तो आईए जानते हैं किस तरह से घर पर आलू का चिप्स बनाया जा सकता है क्योंकि इस समय आलू की खुदाई भी हो रही है और पक्की आलू भी आ रही है ऐसे में चिप्स बनाने का यह बेहतरीन समय है.

सबसे पहले करें यह काम 
चिप्स बनाने वाली महिला पुष्पा देवी लोकल 18 से बताती है कि जब भी आप अपने घर पर चिप्स बनाना चाह रहे हैं सबसे पहले आपको बाजार से या फिर खेत से आलू लेकर आना है और उस आलू का चयन करना है जो आकार में बड़ी हो उसके बाद इसको अच्छे से धुल लें और इसको छीलकर छिलका अलग कर दें. छीलने के बाद आलू को अच्छे से स्लाइस कर लें. स्लाइस करते समय इस बात का ध्यान रखना है कि आप जितना आलू के स्लाइस को पतला रखेंगे चिप्स उतना ही कुरकुरा बनेगा.

पानी में भिगोएं 
जब स्लाइस किया हुआ आलू इकट्ठा हो जाए तो आप इसे ठंडे पानी में 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रख दें क्योंकि जब आप पानी में इसे भिगोकर रखते हैं तो इसमें मौजूद अतिरिक्त स्टार्च बाहर निकल जाता है. फिर भीगे हुए स्लाइस को एक सूखे कपड़े पर फैला दें. उसके बाद एक बाउल में सूखे हुए स्लाइस को रखें और इसमें हल्का नमक और अन्य मसाले मिलाकर रखें. उसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर तेल गर्म कर लें और उसमें एक-एक स्लाइस को डालकर तल लें. ज्यादा देर तक नहीं तलना है. वरना इससे चिप्स जल सकता है. ऐसा करने के बाद आप इसे सुखा लें और किसी एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख सकते हैं. यह साल भर चलेगा.

एक और विधि 
यदि आप सादी चिप्स बनाना चाहते हैं तो इसका एक और बेहतर तरीका है कि आप आलू को स्लाइस करने के बाद पानी में एक बार उबाल लें और उबालने के बाद इसे धूप में किसी सूखे कपड़े पर फैला दें और इसे कम से कम 2 से 3 दिन तक अच्छी धूप दें. इससे आलू के खराब होने का डर नहीं रहता है. इसके बाद आपको जब खाना हो तो तलने के बाद मसाला और नमक मिला सकते हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP