300 रुपए से शुरू होता है बटर चिकन, इस दुकान के हांडी चिकन के दीवाने हैं लोग, जानिए खासियत और लोकेशन

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

हांडी में पकता है खास चिकन-मटन, स्वाद के लिए मशहूर है यह 19 साल पुरानी दुकान

Last Updated:

अगर आप मटन और चिकन के शौकीन हैं, तो गोला नगर की लखीमपुर रोड पर स्थित प्रीत चिकन की यह दुकान आपके लिए खास हो सकती है. करीब 19 साल से चल रही यह दुकान अपने हांडी चिकन, मटन और फ्राई फिश के लिए काफी मशहूर है. यहां दूर-दूर से लोग स्वाद का आनंद लेने आते हैं और कई बार घंटों इंतजार भी करते हैं.

अगर आप भी मटन खाने के शौकीन हैं, क्योंकि मटन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, तो आज हम आपको एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां खास तरीके से मटन और चिकन तैयार किया जाता है. यहां लोग घंटों तक इंतजार करते हैं. हांडी मटन खास तरीके से तैयार किया जाता है.

गोला नगर की लखीमपुर रोड पर स्थित प्रीत चिकन के नाम से मशहूर यह दुकान करीब 19 साल से फेमस है. यहां दूर-दूर से लोग मटन का स्वाद लेने के लिए आते हैं. प्रीत चिकन की खासियत है कि यहां मटन और चिकन को कई तरीकों से तैयार किया जाता है. इनकी फ्राई फिश का स्वाद भी लाजवाब है.

चावल के साथ, पुलाव के साथ और रोटी के साथ परोसा जाता है. सलाद का कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाता. यहां काफी दूर-दूर से लोग आते हैं. दुकान संचालक बॉबी बताते हैं कि वे इस काम में 19 साल से जुड़े हैं. उनके यहां चिकन और मटन के दीवानों की भीड़ लगी रहती है. दोपहर 1 बजे से लेकर रात 11 बजे तक ग्राहकों की भीड़ रहती है. जो एक बार यहां का मटन और चिकन खा लेता है, वह बार-बार यहीं आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रतिदिन 30 से 40 किलो बटर चिकन की बिक्री होती है. फ्राई चिकन 8 से 10 किलो प्रतिदिन बिकता है. हांडी चिकन खास तरीके से तैयार किया जाता है और सबसे अधिक डिमांड इसी की रहती है. बटर चिकन हाफ प्लेट 300 और फुल प्लेट 600 रुपए का है. खाने के अलग-अलग कॉम्बिनेशन भी उपलब्ध हैं. यह दुकान न सिर्फ स्थानीय लोगों में, बल्कि आसपास के गांवों और कस्बों में भी काफी मशहूर हो चुकी है.

मिट्टी की हांडी लें. ध्यान रहे, हांडी को पानी से धोना नहीं है ताकि मिट्टी की सोंधी खुशबू बरकरार रहे. हांडी में सरसों का तेल डालें और थोड़ा पानी भी मिला दें, इससे तेल का कच्चापन खत्म होता है और मटन में तेल का भारी फ्लेवर नहीं आता. जब हांडी और तेल गर्म हो जाए, तो काली मिर्च, लौंग, बड़ी और छोटी इलायची, तेजपत्ता, पोस्ता दाना और 3-4 खड़ी लाल मिर्च डालें.

बारीक कटा प्याज और मटन एक साथ डाल दें और अगले 30 मिनट तक इसकी अच्छी तरह भुनाई करें. हांडी के मुंह को आटे की लेई से पूरी तरह सील कर दें। कुछ देर में हांडी चिकन तैयार हो जाता है. खास बात यह है कि यहां का हांडी चिकन लोग घर पर भी ले जाते हैं. दुकान संचालक बताते हैं कि मटन लेने के लिए काफी भीड़ लगी रहती है और स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP