Weekly horoscope 16 to 22 March 2026 Libra, Scorpio Sagittarius | saptahik rashifal 16 to 22 March 2026 tula vrishchik dhanu | साप्ताहिक राशिफल 16 से

Share to your loved once


Last Updated:

Weekly Horoscope 16 to 22 March 2026: मार्च का यह सप्ताह तुला और धनु राशि वालों के लिए शुभ तो वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. तुला राशि वालों को इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिल सकती है और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा, जिसके चलते आपका मन खिन्न रहेगा. धनु राशि वालों को सप्तांह के उत्तरार्ध में अपनी दिनचर्या सही रखने बहुत आवश्यकता रहेगी. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 16 से 22 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

तुला, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफलZoom

तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026

तुला राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सफलता को लिए हुए है. सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से संभव है, जिससे जुड़कर आपको भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा. इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है. सरकारी योजनाओं में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है. यदि आप ठेके या फिर कहें कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है. नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों का कार्यक्षेत्र में सम्मान होगा. सीनियर आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे. तुला राशि के जातक इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है. इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है. इस सप्ताह संतानपक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में लगेगा. लव लाइफ में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा.

भाग्यशाली रंग: मरून
भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026

वृश्चिक राशि वालों के लिए मार्च का यह सप्ताह अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान एवं सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी. आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी छवि को धूमिल करने अथवा आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. इस पूरे सप्ताह आपको दूसरों पर निर्भय रहने की बजाय अपने परिश्रम एवं प्रयास पर यकीन करना होगा. आपकी योजनाएं फलीभूत हों इसके लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से ही चीजें प्लानिंग करके चलनी होंगी. तभी आप अपने टारगेट को समय से पूरा कर पाने में कामयाब हो पाएंगे. इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यहकता रहेगी. कारोबार में उधार देने से बचें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है. सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को लेकर स्वजनों के साथ तकरार हो सकती है. इस दौरान आपको अपने माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा, जिसके चलते आपका मन खिन्न रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-आध्यात्मिक कार्याक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है.इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है. लव रिलेशन में किसी तीसरे व्य क्ति के चलते लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है. रिश्तों को मधुर और मजबूत बनाए रखने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें.

भाग्यशाली रंग: मैजेंटा
भाग्यशाली अंक: 5

धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026

धनु राशि वालों को मार्च के इस सप्ताह अपने करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति करने के अवसर प्राप्त होंगे. सप्ताह की शुरुआत में किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लाभप्रद योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. यदि आप बीते कुछ समय से बेरोजगार चल रहे थे तो इस सप्ताह आपको मनचाहे क्षेत्र से रोजी-रोजगार का अवसर प्राप्त होगा. आपके सुख और वैभव में वृद्धि होगी. सप्ताह के मध्य में आपको लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है. यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों का विस्तार करने वाली साबित होगी. इस सप्ताह आप जिस भी दिशा में पूरे मनोयोग के साथ परिश्रम और प्रयास करेंगे उसमें आपको मनचाही सफलता और प्रगति होती हुई नजर आएगी. धनु राशि वालों को सप्तांह के उत्तरार्ध में अपनी दिनचर्या सही रखने बहुत आवश्यकता रहेगी. इस दौरान आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों से बचने के लिए खान-पान सही रखें और नियमित रूप से ध्यान करें. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे. परस्पर विश्वास में वृद्धि होगी. विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 6

About the Author

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP