RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में 11127 लोको पायलट की होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 15 मई से करें आवेदन
Last Updated:
RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में 11127 असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती होगी. इस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई से शुरू होगा. आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 (11:59 बजे तक) तक चलेगी.

RRB Vacancy : असिस्टेंट लोको पायलट की चयन प्रक्रिया चार चरण की है.
RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी चाह रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती होगी. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी तकनीकी भर्तियों में से एक है.
रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई से शुरू होगा. आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 (11:59 बजे तक) तक चलेगी. आवेदन फॉर्म आरआरबी की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने से पहले अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और डॉक्यूमेंट तैयार रखे.
शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, डीजल आदि) में ITI किया होना चाहिए. इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा होल्डर भी आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट मिलेगी.
असिस्टेंट लोको पायलट की सैलरी
असिस्टेंट लोको पायलट का पद 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-2 के अंतर्गत आता है. चयनित उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी 19900 रुपये होगी. साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.
चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती प्रक्रिया के चार चरण हैं-
- सीबीटी-1 : यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट होता है.
- सीबीटी-2 : इसमें तकनीकी और सामान्य विषयों पर आधारित परीक्षा होगी.
- कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट: अनिवार्य साइको टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट : उम्मीदवारों का शारीरिक रूप से फिट होना और विशेषकर A1 विजन स्टैंडर्ड होना अनिवार्य है.
आधार वेरीफिकेशन अनिवार्य
रेलवे ने इस बार आवेदन प्रक्रिया में आधार बेस्ड वेरीफिकेशन अनिवार्य करने की सलाह दी है. इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों की पहचान करने में आसानी होगी. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार के आधार में दर्ज नाम और जन्म तिथि उनके 10वीं के प्रमाण पत्र से पूरी तरह मेल खानी चाहिए.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें