‘नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने पर कटा बवाल, ‘सरके चुनर’ पर लगे अश्लीलता फैलाने के आरोप, उठी FIR की मांग

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड के गाने पर एक बार फिर अश्लीलता का मुद्दा उठाया गया है. संजय दत्त और नोरा फतेही के फिल्म ‘केडी- द डेविल’ (KD: The Devil) के लेटेस्ट गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन ज्यादातर लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

‘नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने पर कटा बवाल, 'सरके चुनर' पर लगे आरोप Zoom

गाने ने मचा दी सनसनी

नई दिल्ली. फिल्म ‘केडी- द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. संजय और नोरा समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग तक की जा रही है. इस गाने पर इस गाने को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की गई है.

लोगों को लग रहा अश्लीलता फैला रहा है गाना

दर्शकों को शुरुआत में तो ये गाना काफी नॉर्मल लगा, लेकिन जैसे-जैसे गाने के बोल आगे बढ़ते हैं, सीधे-सीधे अश्लील हो जाते हैं. इस गाने में कहीं भी डबल मीनिंग नहीं, बल्कि सीधे शब्दों का ही यूज किया गया है. लोगों का कहना है कि वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे. गाने में नोरा फतेही ने अपनी जबरदस्त एनर्जेटिक डांसिंग स्टाइल से लोगों को फिर से हैरान किया है. गाने में संजय दत्त भी खलनायक वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे भोजपुरी गानों से भी ज्यादा घटिया बता रहे हैं.

नौरा फतेही-संजय दत्त पर FIR की मांग

एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदगी ने फिल्म’केडी- द डेविल’ के विवादित गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त समेत, गीतकार रकीब आलम , फिल्म के निर्देशक प्रेम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाना अश्लील और आपत्तिजनक है. इसमें भारतीय न्याय सहिता की धारा 294 और आईटी एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है. साथ ही शिकायत में यह भी मांग की गई है कि इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए.

बता दें कि फिल्म ‘केडी- द डेविल’ कन्नड़ सिनेमा की बड़ा प्रोजेक्ट है. फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में ध्रुव सरजा अहम भूमिका में हैं. वहीं शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन समेत कई और कलाकार भी नजर आने वाले हैं. फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP