‘धुरंधर 2’ देखने के लिए एक्साइटेड हैं मेरठ के लोग, कर रहे हैं रणवीर सिंह के धमाकेदार एक्शन का इंतजार

Share to your loved once


Last Updated:

धुरंधर- 2 मूवी देखने के लिए मेरठ में भी युवा इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जिस तरीके से फिल्म के एडवांस बुकिंग को लेकर रेट में वृद्धि हो रही है. उसको लेकर युवाओं में अलग-अलग राय देखने को मिल रही युवा फिल्म निर्माता के इस कदम से काफी निराशा है.

मेरठ. धुरंधर 2 मूवी देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार 19 मार्च 2026 को समाप्त हो जाएगा. सभी सिनेमा घर में यह मूवी रिलीज हो जाएगी, लेकिन उससे पहले ही मूवी की प्रीव्यू को लेकर चर्चा चल‌ रही है. जिसमें की टिकटों की रेट में भी काफी बढ़ोतरी हो गई है. इन्हीं बातों पर ध्यान देते हुए लोकल 18 की टीम ने मेरठ के लोगों से बातचीत की.

दर्शक मोहित रस्तोगी ने बताया कि धुरंधर फर्स्ट मूवी उन्होंने देखी थी., इसलिए धुरंधर -2 मूवी देखने की प्रति भी वह काफी उत्साहित है. लेकिन जिस तरीके से अब फिल्मों को लेकर एक व्यवसाय की तरह कार्य होने लगा है. वह मनोरंजन की दृष्टि से ठीक नहीं है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति मूवी देखना चाहता है. लेकिन जिस तरीके से अब मूवी को लेकर खास प्रिव्यू शुरू कर दिए गए हैं. जिसमें की मोटी कमाई का जरिया बनाया गया है, उससे फिल्म निर्माता को बचना चाहिए. क्योंकि फिल्म पर प्रत्येक दर्शक का अधिकार होता है.

आपस में मची हुई है होड़
प्रियांशु शर्मा ने कहा की  फिल्म मनोरंजन का जरिया होना चाहिए. लेकिन जिस तरह से फिल्म निर्माता में अब मूवी को लेकर होड़ मची हुई है. वह मनोरंजन की दृष्टि से काफी नुकसानदायक है, उन्होंने बताया कि इससे पहले की फिल्मों में भी देखा गया था. एडवांस बुकिंग के रेट में भी काफी वृद्धि कर दी गई थी. जिससे दर्शकों में जो उत्साह था उसमें गिरावट आई थी. क्योंकि अब जिस तरह से प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल लाने के लिए विभिन्न प्रकार की मार्केटिंग की जाती है, उस फार्मूले को अब फिल्मों में भी आजमाने लगे है. जबकि यह दर्शकों के ऊपर ही छोड़ देना चाहिए कि वह फिल्म को किस तरह से देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में तो यह फिल्म निर्माता को अच्छा लग रहा है, लेकिन एक दौर ऐसा आएगा जब फिल्म निर्माता को भी दर्शक का इंतजार ही करना होगा.

इसी तरह से गुड्डू ने भी कहा कि जिस तरह से मूवी के लिए ट्रेलर रिलीज हो रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर से रणवीर सिंह की धमाकेदार एक्टिंग देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं. लेकिन जब फिल्म देखने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ जाए तो कई बार सोचना पड़ता है. बताते चले  कि मेरठ में धुरंधर-2 मूवी देखने के प्रति लोगों में काफी जिज्ञासा है. यही कारण है कि पहले से ही लोग एडवांस बुकिंग करने के प्रति उत्साहित हैं, बात चाहे शॉप्रिक्स मॉल की की जाए या फिर प्रीवीएस सहित अन्य स्थानों पर युवा फिल्म देखने के प्रति अभी सही टिकट खरीदने में लगे हुए है.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP