Vikram Samvat 2083 Lucky Rashifal | chaturgrahi yog forming in hindu nav varsh 2026 lucky for six zodiac signs | हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 लकी राश

Share to your loved once


Last Updated:

Vikram Samvat 2083 Lucky Rashifal: चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से नूतन संवत्सर का आरंभ हो रहा है और इस बार रौद्र नामक संवत्सर प्रारंभ हो रहा है. इस बार के राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल देव रहने वाले हैं. साथ ही इस बार ग्रह-नक्षत्र का विचित्र संयोग देखने को मिल रहा है, जिससे मिथुन समेत 6 राशि वालों के लिए पूरा साल फायदेमंद रहने वाला है. आइए जानते हैं हिंदू नववर्ष 2083 किन किन राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहने वाला है…

हिंदू नववर्ष 2026 में मिथुन समेत 6 राशि वालों की पूरे साल रहेगी चांदी ही चांदीZoom

Vikram Samvat 2083 Lucky Rashifal: 19 मार्च से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 प्रारंभ हो रहा है और इस दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी मानी जाती है. हिंदू नववर्ष के राजा गुरु बृहस्पति और मंत्री मंगल देव होने वाले हैं और इस वर्ष रौद्र नामक संवत्सर प्रारंभ हो रहा है. जब गुरु और मंगल का इस तरह संयोग बनता है, तब इसे धर्म योद्धा योग कहते हैं. विक्रम संवत 2083 के पहले दिन चंद्र और सूर्य देव मीन राशि में शनि और शुक्र ग्रह के साथ युति बना रहे हैं, जिससे चतुर्ग्रही योग, शुक्रादित्य योग, मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. वहीं कुंभ राशि में राहु, मंगल और बुध ग्रह की युति बन रही है. हिंदू नववर्ष 2083 मिथुन 6 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है. इन राशियों को पूरे हिंदू नववर्ष में मां दुर्गा की कृपा से कई फायदे होंगे और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चांदी ही चांदी होने जा रही है. आइए जानते हैं हिंदू नववर्ष 2083 किन किन राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है…

मेष राशि वालों को मिलेंगे कई सरप्राइज

हिंदू नववर्ष के दिन बन रहे ग्रह-नक्षत्र का विचित्र संयोग मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. मेष राशि वालों को पूरे वर्ष एक से बढ़कर एक कई सरप्राइज मिलेंगे और आपके कार्यों की तारीफ भी की जाएगी. अगर आप नौकरी में परिवर्तन का विचार बना रहे हैं, तो इस मामले में फायदे भी होगा और आपके कार्य की सराहना भी करेंगे. इस अवधि में आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. अगर आप मकान या फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. अगर आपने पहले से किसी से कर्ज लिया हुआ है तो आपको उससे मुक्ति मिलने की संभावना बन रही है.

मिथुन राशि वालों की बढ़ेगी जान-पहचान

हिंदू नववर्ष के दिन बन रहे ग्रह-नक्षत्र का विचित्र संयोग मिथुन राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. मिथुन राशि वालों के जीवन में नववर्ष में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होगी और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. हिंदू नववर्ष में आपके द्वारा किए गए निवेश से अच्छा फायदा होगा और संपत्ति बढ़ने के योग भी बन रहे हैं. इस अवधि में परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है, जिससे माहौल अच्छा रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह बेहद उत्तम समय है, आपको मेहनत के अनुसार पूरा फल मिलेगा.

सिंह राशि वालों को बिजनेस में होगा अच्छा फायदा

हिंदू नववर्ष के दिन बन रहे ग्रह-नक्षत्र का विचित्र संयोग सिंह राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. सिंह राशि वालों को बिजनेस में अच्छा फायदा होने के योग बन रहे हैं. अगर आपका बिजनेस काफी समय से सही नहीं चल रहा है तो इस वर्ष में बाजार में आपकी प्रतिष्ठा अच्छी बढ़ेगी. माता-पिता और बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो आपकी सभी परेशानी दूर होंगी और आरोग्य की प्राप्ति भी होगी. वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस वर्ष जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. माता रानी की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है.

कन्या राशि वालों के सभी टारगेट होंगे पूरे

हिंदू नववर्ष के दिन बन रहे ग्रह-नक्षत्र का विचित्र संयोग कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है. कन्या राशि वालों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और नए विक्रम संवत में आपकी कई इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस वर्ष यह कमाल आप कर सकते हैं. साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहेगी और किसी धार्मिक स्थल पर एकसाथ जाने का मौका भी मिलेगा. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो विक्रम संवत 2083 आपके लिए उत्तम रहने वाला है. नौकरी पेशा जातकों के लिए नया साल धमाकेदार होने वाला है, इस साल आपके सभी टारगेट पूरे होंगे और अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे.

तुला राशि वालों को मिलेगा धन कमाने का मौका

हिंदू नववर्ष के दिन बन रहे ग्रह-नक्षत्र का विचित्र संयोग तुला राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. तुला राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी और शारीरिक व मानसिक रूप से काफी एक्टिव नजर आएंगे. आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और पूरे उत्साह से कार्यों को करेंगे. आपका बिजनेस माता रानी की कृपा से दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विक्रम संवत 2083 में आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी और नया बिजनेस शुरू करने को लेकर विचार कर सकते हैं. इस अवधि में बच्चों की तरक्ती को देखकर मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक शांति भी मिलेगी. तुला राशि वालों को नववर्ष में धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे और हर कार्य को लेकर आत्मविश्वास भी बना रहेगा.

धनु राशि वालों की सभी योजनाएं होंगी सफल

हिंदू नववर्ष के दिन बन रहे ग्रह-नक्षत्र का विचित्र संयोग धनु राशि वालों के लिए बेहद स्पेशल रहने वाला है. विक्रम संवत 2083 में धनु राशि वालों को सभी तरह के विवादों से मुक्ति मिलेगी और परिवार के किसी सदस्य से शुभ समचाार सुनने को मिलेगा. आप इस अवधि में फिट नजर आएंगे और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जो आपको अधिक से अधिक धन कमाने को लेकर प्रेरित करेगा. धनु राशि वाले कारोबारियों को इस साल अच्छा फायदा होगा और बिजनेस का विस्तार भी करेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातक अगर नई नौकरी या नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह साल काफी उत्तम रहने वाला है. धनु राशि वालों को योजनाएं पूरी तरह से सफल होंगी और पुराने कर्जों से मुक्ति भी मिलेगी.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP