‘प्लीज मुझसे नफरत मत करो’, स्नेहा उलाल ने मांगी थी ऐश्वर्या राय बच्चन से माफी, बताया कैसा था सलमान खान का बर्ताव

Share to your loved once


Last Updated:

स्नेहा उलाल पर इंडस्ट्री में कदम रखते के साथ ही ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का होने का ठप्पा लगा. 20 साल बाद फिर स्नेहा ऐश्वर्या संग तुलना होने और सलमान खान के सपोर्टिव बिहेवियर पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वह तब ऐश्वर्या से एक बार मिली थीं. ऐश्वर्या को सॉरी कहा था. ऐश्वर्या ने तब उनका इंडस्ट्री में स्वागत किया.

ख़बरें फटाफट

'प्लीज मुझसे नफरत मत करो', स्नेहा उलाल ने मांगी थी ऐश्वर्या राय बच्चन से माफीZoom

स्नेहा उलाल और ऐश्वर्या राय बच्चन की तुलना होती थी. (फाइल फोटो)

मुंबई. स्नेहा उलाल ने साल 2005 में बॉलीवुड में कदम रखते ही खूब चर्चा बटोरी थी. उन्होंने सलमान खान के साथ पहली फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ की. इस फिल्म से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. उनकी शक्ल ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलती-जुलती है. उस समय फैंस और मीडिया अक्सर स्नेहा को ऐश्वर्या की ‘डोपेलगैंगर’ कहकर बुलाते थे, और यह टैग उनके करियर के शुरुआती दौर में उनके साथ रहा. स्नेहा ने ऐश्वर्या से तुलना होने और उनकी हमशक्ल होने पर प्रतिक्रिया दी है.

स्नेहा उलाल ने अल्फानियोन स्टुजियोज के साथ बातचीत में उस दौर को याद किया, जब ऐश्वर्या राय ने तुलना पर क्या प्रतिक्रिया दी थी और सलमान खान ने उनके डेब्यू में कैसे सपोर्ट किया था. स्नेहा ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें बॉलीवुड डेब्यू के दबाव से उबरने में काफी मदद की. उन्होंने कहा, “सलमान खान ने ‘लकी’ की शूटिंग के दौरान मुझे बहुत सपोर्ट किया.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या सलमान कभी उनके साथ टफ हुए, क्योंकि वह न्यूकमर थीं और सलमान पहले से बड़े स्टार थे, तो स्नेहा ने इस बात को नकार दिया. इस पर उन्होंने कहा,”एक बार भी नहीं. वह मेरे साथ बहुत पेशेंट थे, बहुत सपोर्टिव. सलमान खान ने मेरे साथ वो सलमान खान वाला एटीट्यूड नहीं दिखाया, जो लोग जानते हैं.”

ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया स्नेहा उलाल का इंडस्ट्री में वेलकम

स्नेहा उलाल ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलने का किस्सा भी साझा किया. उस समय मीडिया में दोनों की तुलना इतनी ज्यादा थी कि स्नेहा थोड़ी नर्वस थीं. उन्होंने कहा,”मैं ऐश्वर्या से एक बार मिली, उन्होंने कहा ‘वेलकम टू द फैमिली. वेलकम टू बॉलीवुड’, कुछ ऐसा ही.” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मीडिया में लगातार तुलना के चलते उन्होंने ऐश्वर्या से माफी मांगी थी.

स्नेहा उलाल ने ऐश्वर्या राय बच्चन को कहा था सॉरी

स्नेहा उलाल ने कहा, “मैंने उनसे कहा, ‘सॉरी, प्लीज मुझसे नफरत मत करो’. उस समय मीडिया में इतनी तुलना हो रही थी, मुझे नहीं पता था कि उन्हें बुरा लगा या नहीं.” स्नेहा ने बताया कि फिल्मों में उनकी एंट्री अचानक हुई, जब वह कॉलेज में थीं. सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा के दोस्तों ने उन्हें नोटिस किया था, उस वक्त ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ के लिए ऑडिशन चल रहे थे.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP