अभी रमजान चल रहा है… संभल मस्जिद की सुनवाई पर वकील ने दी दलील, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 3 हफ्ते बाद…
Last Updated:
सुप्रीम कोर्ट में संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वे मामले पर सोमवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि तीन सप्ताह बाद इस मामले में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने के आदेश के खिलाफ दाखिल मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई की.

संभल मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज.
संभलः सुप्रीम कोर्ट में संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वे मामले पर सोमवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि तीन सप्ताह बाद इस मामले में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने के आदेश के खिलाफ दाखिल मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने की. सुनवाई के दौरान अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने इस मामले में काउंटर एफिडेविट दाखिल कर दिया है.
क्या बोले मस्जिद कमेटी के वकील
इस पर जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि इसे सर्कुलेट किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि फाइलिंग की अखंडता बनी रहे. वहीं मस्जिद कमेटी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने कहा कि मामला दो हफ्ते बाद सुना जाए क्योंकि अभी रमज़ान चल रहा है. इस पर कोर्ट ने कहा कि यह केवल अंतरिम आदेश के खिलाफ याचिका है और मामले का निपटारा तीन हफ्ते बाद किया जाएगा.
हाईकोर्ट के आदेश को दी गई थी चुनौती
पिछली सुनवाई की अगर बात करें तो संभल मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 16 मार्च को सुनवाई के लिए वक्त मुकर्रर किया था. संभल मस्जिद समिति की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए ये याचिका दायर की गई थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को इस याचिका के जरिए चुनौती दी गई थी. हाईकोर्ट ने संभल की जिला अदालत में चल रही सर्वे संबंधी कार्यवाही जारी रखने का आदेश दिया था. कोर्ट ने इंतजामिया कमेटी के इस तर्क को भी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था कि दीवानी मुकदमा प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 के प्रावधानों से बाधित है. याचिका में मस्जिद परिसर के सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें