Aaj Ka Kumbh Rashifal 16 March 2026 : कुंभ राशि को रुका हुआ पैसा मिलने के योग, करियर और लव लाइफ में मिलेगा पार्टनर का पूरा साथ

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 16 March 2026 : 16 मार्च 2026 का दिन कुंभ राशि के लिए सकारात्मक रहने वाला है. रुका हुआ पैसा मिलने और करियर में आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. पार्टनर का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. भोलेनाथ की पूजा करने से सफलता और स्वास्थ्य में लाभ मिलने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Kumbh Rashifal 16 March 2026 : 16 मार्च 2026 का दिन कुंभ राशि वालों के लिए कई सकारात्मक संकेत लेकर आया है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार आज कुंभ राशि के जातकों के लिए रुके हुए काम बनने और फंसा हुआ पैसा मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. करियर और बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, वहीं रिश्तों में भी मजबूती आएगी. खास बात यह है कि आज आप अपने जीवन से नकारात्मक और टॉक्सिक लोगों से दूरी बनाते हुए नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते नजर आएंगे भगवान भोलेनाथ की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से दिन और भी शुभ हो सकता है.

रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत
आज कुंभ राशि के जातकों को लंबे समय से फंसा हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने रुके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे होते नजर आएंगे.

करियर और बिजनेस में मिलेगा ग्रोथ
करियर और बिजनेस के क्षेत्र में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आप अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ते दिखाई देंगे और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.

टॉक्सिक लोगों से बनाएंगे दूरी
आज आप अपने जीवन में नकारात्मकता फैलाने वाले लोगों से दूरी बनाने का फैसला कर सकते हैं. यह कदम आपके मानसिक शांति और भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा.

लव लाइफ और रिश्तों में बढ़ेगी मजबूती
आज पार्टनर का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है. रिश्तों में समझ और विश्वास बढ़ेगा. साथ ही पार्टनर के साथ कहीं घूमने या छोटी यात्रा पर जाने का भी प्लान बन सकता है.

स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस
आज आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देंगे. नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच के कारण स्वास्थ्य भी बेहतर रहने के संकेत हैं.

भोलेनाथ की पूजा से मिलेगा लाभ
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार भोलेनाथ के मंदिर में जाकर जल अर्पित करना शुभ रहेगा. साथ ही गुलाब का इत्र उपयोग करने से रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है. यदि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो भोलेनाथ को काले तिल अर्पित करना लाभकारी माना गया है.

लकी नंबर और लकी कलर
कुंभ राशि के लिए आज लकी नंबर 2 और 8 रहेंगे. वहीं ग्रीन, रेड और येलो कलर आपके लिए शुभ साबित हो सकते हैं.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP