Why Ishan Kishan Was Picked Over Jitesh Sharma: ईशान किशन को किस वजह से सूर्यकुमार यादव ने चुना, कैसे 2 साल बाद हुई वापसी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

ईशान किशन को किस वजह से सूर्यकुमार यादव ने चुना, कैसे 2 साल बाद हुई वापसी

Last Updated:

Why Ishan Kishan Was Picked Over Jitesh Sharma: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को दो साल के बाद टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला. उनको टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में चुना गया और फिर उन्होंने जो किया सबको पता है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया जितेश शर्मा की जगह ईशान को क्यों चुना गया.

ईशान किशन को किस वजह से सूर्यकुमार यादव ने चुना, कैसे 2 साल बाद हुई वापसी Zoom

ईशान किशन को किस वजह से सूर्यकुमार यादव ने चुना, कैसे 2 साल बाद हुई वापसी

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल दिखाने वाले ईशान किशन पिछले दो साल से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. झारखंड के लिए 2025 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की जीत ने उनके लिए टीम के दरवाजे खोल दिए. 27 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज को जितेश शर्मा की जगह भारत की टीम में चुना गया. उन्हें जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में मौका दिया गया. इसके बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में शामिल किया गया.

जितेश शर्मा की जगह ईशान को चुनना सभी के लिए हैरानी की बात थी. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के मुताबिक, ईशान को चुनने का फैसला उनकी ‘गट फीलिंग’ पर आधारित था. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि उन्हें दुख हुआ जब भारत को ईशान को जितेश के ऊपर चुनना पड़ा. यह फैसला ईशान की क्षमताओं और टीम में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए लिया गया.

सूर्यकुमार यादव ने कहा, “ईशान का सलेक्शन पूरी तरह गट फीलिंग और थोड़ी-बहुत डेटा पर भी था. उस समय जितेश शर्मा के लिए यह बहुत कठोर फैसला था. वह पिछले डेढ साल से टीम के साथ थे और खेल भी रहे थे. ऐसा नहीं था कि वह नहीं खेल रहे थे. अगर वह नहीं खेल रहे होते, तो कहानी अलग होती.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP