Sanjana Ganesan trolling Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने लिखा हैप्पी एनिवर्सी, बीवी संजना का आया ऐसा जवाब, हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे आप

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

जसप्रीत बुमराह ने लिखा, हैप्पी एनिवर्सी, बीवी संजना ने कर दिया ट्रोल

Last Updated:

Sanjana Ganesan trolling Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के शादी को 5 साल पूरे हो चुके हैं. उन्होंने 5वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया पर हैप्पी एनिवर्सी लिखकर कुछ तस्वीरें पोस्ट की. इसपर पत्नी संजना ने जो जवाब दिया उसने इस कपल को वायरल कर दिया. उन्होंने लिखा, “किडनी टचिंग कैप्शन यार,”

जसप्रीत बुमराह ने लिखा, हैप्पी एनिवर्सी, बीवी संजना ने कर दिया ट्रोल Zoom

शादी की 5वीं सालगिरह पर जसप्रीत बुमराह को बीवी संजना ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली. भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जिंदगी में 15 मार्च का दिन बेहद खास होता है. 5 साल पहले इसी तारीख को उन्होंने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी के सात फेरे लिए थे. इस कपल ने 2021 में गोवा में एक निजी समारोह में शादी की थी. इस मौके की झलकियां अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा कीं. बुमराह के शादी को 5 साल हो गए और उनकी पत्नी ने इस दिन को एक खास पोस्ट किया. संजना के दिए गए रिएक्शन को देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

संजना गणेशन का बुमराह की सोशल मीडिया पोस्ट पर जवाब

इस खास मौके पर बुमराह ने इंस्टाग्राम पर संजना के साथ तस्वीर पोस्ट कीं और कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे: “हैप्पी एनिवर्सरी.” फैंस और उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने कमेंट्स में बधाइयों की बाढ़ लगा दी. संजना ने उनकी छोटी सी कैप्शन पर मजाकिया अंदाज में जवाब देकर सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने लिखा, “किडनी टचिंग कैप्शन यार,” जिससे कई फैंस हंस पड़े.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP