Potato chips recipe: घर पर तैयार करें एकदम बाजार जैसे क्रिस्पी और मसालेदार आलू चिप्स, जानें पूरी विधि
Last Updated:
Potato chips home made recipe: आलू का सीजन चल रहा है, और लोग इससे तरह-तरह की चीजें बनाने में जुट गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर बाजार जैसा मुरमुरा चिप्स कैसे बनाया जा सकता है? आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी, जिससे आपके घर में भी बनेंगे क्रिस्पी और टेस्टी आलू चिप्स!
सत्यम कुमार/भागलपुर. आलू का समय आते ही लोग इससे तरह-तरह की चीजों को तैयार करने में लग जाते है. ऐसे में आप घर में देखते होंगे कि आलू की बड़ी, चिप्स, झिलिया समेत अन्य तरह की चीजें महिलाएं तैयार करती है. लेकिन बाजार के जैसा चिप्स तैयार नहीं हो पाते हैं ऐसे में आज इसके बारे में ही जानेंगे कि बाजार जैसा मुरमुरा चिप्स कैसे तैयार कर सकते हैं.
जैसे ही मार्च का माध्यम माह आता है धूप खिलना शुरू होती है तब लोग चिप्स, बड़ी, तिलोड़ी, पापड़, भुजिया बनाना शुरू कर देते है. इस समय नया आलू तैयार होता है उसके बाद से लोग इसको बनाना शुरू कर देते है.
सरिता ने बताई चिप्स बनाने की पूरी विधि
आलू से चिप्स बनाने को लेकर गृहणी सरिता बताती हैं कि सबसे पहले नए आलू का छिलका उतार दें उसके बाद इसको अच्छे से धो लें उसके बाद इसको चिप्सर से जिस प्रकार की कटिंग करना है आप कर लें. कटिंग के बाद इसको बाल्टी या किसी चीज में पानी में डाल दें. उसमें थोड़ी सा फिटकरी भी डाल दें. फिटकरी वाले पानी में ही इसको अच्छे से धो लें. उसके बाद बारी आती है इसको उबालने की तो आप धीमी आंच पर पानी को गर्म होने के लिए चढ़ा दें. महज 10 मिनट तक उबलने दें इसमें यह ध्यान रहे पूरी तरह आलू का कटा चिप्स उबले नहीं. गर्म पानी में भी फिटकरी डालकर उबालें और हल्का ही उबाल कर इसको धूप में सूखने दें. अगर ऊपर से सूती कपड़ा डाल दें और अच्छा है.
इससे चिप्स हल्का और मुरमुरा होगा
आपको बता दें कि फिटकरी डालने से चिप्स हल्का और मुरमुरा होगा. इसके साथ-साथ एक दूसरे में चिपकेगा नहीं. आप आलू को उबालते समय ही नमक डाल दें. छानने के बाद भी आप इसमें चाट मसाला और नमक मिला सकते हैं. जो इसके टेस्ट में चार चांद लगा देगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें