Pak vs Bang Last over drama: कैच छूटा, वाइड पर विवाद और लास्ट बॉल में गिरा विकेट, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे के आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

कैच छूटा, वाइड पर विवाद और लास्ट बॉल में गिरा विकेट, आखिरी ओवर में हुआ ड्रामा

Last Updated:

Pakistan vs Bangladesh highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी. शाहीन अफरीदी सिर्फ 2 रन ही बना पाए.

कैच छूटा, वाइड पर विवाद और लास्ट बॉल में गिरा विकेट, आखिरी ओवर में हुआ ड्रामाZoom

पाकिस्तान को बांग्लादेश ने हराकर जीती वनडे सीरीज

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक विदाई के बाद टीम को अब बांग्लादेश के खिलाफ 15 साल बाद वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. युवा पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश में तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 11 रन से हार गई है. सलमान अली आगा की शानदार शतकीय पारी भी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सकी. बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

आगा ने 98 गेंद में 106 रन बनाए, लेकिन 48वें ओवर में उनके आउट होते ही पाकिस्तान की पूरी टीम रविवार को 279 रन पर सिमट गई. कप्तान शाहीन शाह अफरीदी आखिरी गेंद पर स्टंप हो गए और पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें खत्म हो गईं. बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन ने अपने वनडे करियर का पहला शतक (107 रन) लगाया और टीम को 5 विकेट पर 290 रन तक पहुंचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP