घर में बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार मिस्सी रोटी, जो हर बाइट में दे स्वाद का तड़का और भरपेट मजा, मिनटों में होगी तैयार

Share to your loved once


Missi Roti Recipe: भारतीय खाने में रोटी का अपना खास स्थान है. अलग-अलग राज्यों में रोटी के कई स्वाद मिलते हैं, लेकिन अगर देसी और मसालेदार रोटी की बात हो तो मिस्सी रोटी का नाम जरूर आता है. यह रोटी खास तौर पर पंजाब और राजस्थान के ढाबों में खूब पसंद की जाती है. बेसन और गेहूं के आटे से बनी यह रोटी स्वाद में थोड़ी मसालेदार, हल्की कुरकुरी और काफी भरपेट होती है. मिस्सी रोटी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती. घर की रसोई में मौजूद कुछ आसान मसाले, थोड़ा बेसन, थोड़ा आटा और प्याज जैसी चीजें मिलाकर आप कम समय में शानदार रोटी तैयार कर सकते हैं. कई लोग इसे दही, अचार या मक्खन के साथ खाना पसंद करते हैं, जबकि ढाबों पर इसे दाल या सब्जी के साथ परोसा जाता है, अगर आप रोज-रोज की साधारण रोटी से थोड़ा अलग स्वाद चाहते हैं, तो मिस्सी रोटी एक बढ़िया विकल्प है.

खास बात यह है कि इसमें बेसन होने की वजह से स्वाद भी बढ़िया आता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है. आज हम आपको घर पर आसान तरीके से ढाबा स्टाइल मिस्सी रोटी बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिसे बनाकर आप पूरे परिवार को खुश कर सकते हैं.

मिस्सी रोटी बनाने के लिए जरूरी चीजें
मिस्सी रोटी बनाने के लिए बहुत लंबी लिस्ट की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान चीजें ही काफी होती हैं.
-1 कटोरी बेसन
-1 कटोरी गेहूं का आटा
-1 चम्मच तेल
-आधा बारीक कटा प्याज
-थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक
-1 छोटी चम्मच कुटा धनिया
-चुटकी भर अजवाइन
-1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
-स्वाद के हिसाब से नमक
-पानी आटा गूंथने के लिए

अगर आप चाहें तो हरी मिर्च या हरा धनिया भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और भी अच्छा हो जाता है.

आटा तैयार करने का तरीका
1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन और गेहूं का आटा डालें. दोनों को बराबर मात्रा में रखना अच्छा रहता है, इससे रोटी का स्वाद संतुलित रहता है. अब इसमें एक चम्मच तेल डालें और हल्का सा मिक्स कर लें.

2. इसके बाद बारीक कटा प्याज, कद्दूकस किया अदरक, कुटा धनिया, हल्दी और अजवाइन डाल दें. नमक भी स्वाद के हिसाब से डालें. अब इन सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाले पूरे आटे में फैल जाएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथना शुरू करें. आटा बिल्कुल वैसे ही गूंथें जैसे साधारण रोटी के लिए गूंथा जाता है. ध्यान रखें कि आटा बहुत ज्यादा ढीला न हो. जब आटा तैयार हो जाए तो इसे कुछ मिनट के लिए ढककर रख दें.

मिस्सी रोटी बनाने का आसान तरीका
1. अब तवा गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. आटे से छोटा सा पेड़ा तोड़ लें. इसे हाथ से दबाकर रोटी का आकार दे सकते हैं, अगर हाथ से बनाना मुश्किल लगे तो सूखा आटा लगाकर बेलन से भी बेल सकते हैं.

2. जब रोटी तैयार हो जाए तो तवे पर रखें. थोड़ी देर बाद जब नीचे की तरफ हल्का सुनहरा रंग दिखने लगे, तब रोटी को पलट दें. चाहें तो हल्का सा तेल या घी भी लगा सकते हैं.

3. रोटी को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें. कुछ ही मिनट में गरमा-गरम मिस्सी रोटी तैयार हो जाएगी. इसी तरह बाकी रोटियां भी बना लें.

मिस्सी रोटी खाने का सही तरीका
मिस्सी रोटी का स्वाद सबसे ज्यादा तब आता है जब इसे गरम-गरम खाया जाए. ऊपर से थोड़ा मक्खन लगा दें तो स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे दही, अचार, हरी चटनी, दाल या किसी भी मसालेदार सब्जी के साथ खाया जा सकता है. कई लोग इसे चाय के साथ भी पसंद करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP