क्या खीरे का सिरा घिसने से दूर होता है कड़वापन? क्यों निकलता है झाग? इसके पीछे क्या है वजह? रहस्य को जानकर चौंक जाएंगे

Share to your loved once


Why Rub Cucumber Tip: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में कई ऐसी चीजें दिखने लगती हैं जो शरीर को ठंडक देती हैं. इनमें खीरा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फूड है. सड़क किनारे नमक-मिर्च लगाकर खाया जाने वाला खीरा हो या फिर सलाद की प्लेट में रखा हुआ ताजा खीरा, इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है. खास बात ये है कि खीरा सिर्फ स्वाद ही नहीं देता बल्कि शरीर को ठंडक और पानी की कमी से भी बचाता है, अगर आपने कभी ध्यान दिया हो तो बहुत से लोग खीरा काटने से पहले उसके सिरे को घिसते हैं. कई घरों में ये एक आम आदत बन चुकी है.

अक्सर लोग कहते हैं कि ऐसा करने से खीरे की कड़वाहट खत्म हो जाती है. जब खीरे के कटे हुए सिरे को रगड़ा जाता है तो उस जगह से सफेद-सा झाग या झाग जैसा रस निकलने लगता है. इसे देखकर कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर ये झाग क्या है. कुछ लोग इसे केमिकल समझते हैं, तो कुछ इसे गंदगी मान लेते हैं, लेकिन असल में इसके पीछे एक दिलचस्प कारण छिपा हुआ है. खीरे के इस छोटे से रहस्य को जानना हर किसी के लिए दिलचस्प भी है और जरूरी भी, क्योंकि इससे जुड़ी जानकारी आपके खाने के तरीके को भी बदल सकती है.

खीरे में कितना पानी होता है
खीरा गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फूड माना जाता है. इसका सबसे बड़ा कारण है इसमें मौजूद पानी की मात्रा. कई रिपोर्ट और फूड एक्सपर्ट बताते हैं कि खीरे में करीब 95 प्रतिशत तक पानी होता है. इसी वजह से इसे खाने से शरीर में पानी की कमी कम होती है. जब मौसम गर्म होता है या ज्यादा पसीना आता है, तब खीरा शरीर को ठंडक देता है. यही कारण है कि डाइट फॉलो करने वाले लोग भी इसे सलाद में जरूर शामिल करते हैं. खीरे में पानी के साथ फाइबर और कुछ जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

खीरा काटने से पहले सिरा क्यों घिसा जाता है
भारत के कई इलाकों में खीरा काटने से पहले उसका सिरा घिसने की आदत पुरानी है. सड़क किनारे खीरा बेचने वाले भी अक्सर ऐसा करते दिखाई देते हैं. लोगों का मानना है कि खीरे का सिरा घिसने से उसकी कड़वाहट निकल जाती है. जब खीरे के दोनों कटे हुए हिस्सों को आपस में रगड़ा जाता है तो धीरे-धीरे सफेद झाग जैसा पदार्थ बाहर आने लगता है. असल में खीरे के सिरों में एक खास तरह का कड़वा रस मौजूद होता है. जब आप उसे रगड़ते हैं तो वही रस झाग जैसा दिखाई देने लगता है. इसलिए कई लोग मानते हैं कि इस तरीके से खीरा खाने में ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

खीरा घिसने पर निकलने वाला सफेद झाग क्या होता है
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर खीरे से निकलने वाला सफेद झाग क्या होता है.

-फूड एक्सपर्ट के मुताबिक खीरे में कुकुरबिटासिन नाम का एक प्राकृतिक तत्व पाया जाता है. यही तत्व खीरे में हल्की कड़वाहट का कारण बनता है. जब खीरे के कटे हुए सिरे को रगड़ा जाता है तो यही कुकुरबिटासिन झाग जैसा बाहर आने लगता है.

-कई लोग इसे केमिकल समझ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है. यह पूरी तरह प्राकृतिक तत्व होता है. खीरे के पौधे में यह इसलिए बनता है ताकि कीड़े-मकोड़े उससे दूर रहें.

-हालांकि आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर खीरे में कड़वाहट बहुत कम होती है, फिर भी बहुत से लोग पुराने तरीके से सिरा घिसना पसंद करते हैं.

क्या खीरे का सिरा घिसना जरूरी है
असल में खीरा घिसना जरूरी नहीं है, अगर खीरा मीठा और ताजा है तो उसे सीधे काटकर भी खाया जा सकता है, लेकिन अगर खीरे में हल्की कड़वाहट हो तो सिरा घिसने से उसका स्वाद थोड़ा बेहतर हो सकता है. इसलिए कई लोग इसे एक आसान घरेलू तरीका मानते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP