Aaj Ka Singh Rashifal 16 March 2026: आज राहु-मंगल की युति सिंह राशि के जातकों के लिए खतरनाक! परिवार में विवाद और दुर्घटना के योग, पढ़े राशिफल

Share to your loved once


Last Updated:

आज का सिंह राशिफल, Leo Horoscope Today: ग्रहों की इस स्थिति के कारण राहु और मंगल की युति बनी हुई है, वहीं बारहवें स्थान पर चंद्रमा का प्रभाव रहेगा. इन ग्रह स्थितियों की वजह से आगजनी, दुर्घटना और विवाद के योग बन रहे हैं. ऐसे में जल्दबाजी या गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए पूरे दिन संयम और धैर्य से काम लेने की जरूरत है. 

Aaj Ka Singh Rashifal 16 March 2026, Leo Horoscope Today: 16 मार्च 2026 सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सावधानी से भरा रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज घनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. कुंभ लग्न की पत्रिका बन रही है और मकर राशि उदित हो रही है. ग्रहों की इस स्थिति के कारण राहु और मंगल की युति बनी हुई है, वहीं बारहवें स्थान पर चंद्रमा का प्रभाव रहेगा. इन ग्रह स्थितियों की वजह से आगजनी, दुर्घटना और विवाद के योग बन रहे हैं. ऐसे में जल्दबाजी या गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए पूरे दिन संयम और धैर्य से काम लेने की जरूरत है. जहां तक संभव हो, अनावश्यक विवादों से दूर रहें और दिन का ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएं.

सिंह राशि करियर राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. खासतौर पर पैसों के लेनदेन में सतर्क रहना जरूरी है. किसी भी तरह के अवैध या संदिग्ध लेनदेन से दूरी बनाकर रखें. ऑफिस में भी सहकर्मियों के साथ अनावश्यक बहस से बचना बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में मन थोड़ा भटक सकता है. अगर आज अनुशासन के साथ पढ़ाई करेंगे तो आने वाले समय में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज सिंह राशि के लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. काम का दबाव या पारिवारिक चिंताओं की वजह से मन अशांत रह सकता है. इससे सिरदर्द या थकान जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. खान पान में भी सावधानी बरतना जरूरी है. ज्यादा तला भुना या बाहर का खाना खाने से बचें.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन कुछ हद तक लाभ देने वाला माना जा रहा है. शुक्र और शनि की युति व्यापार में बढ़ोतरी के संकेत दे रही है. पुराने कामों में गति आएगी और नए ग्राहकों से संपर्क बनने की संभावना है. हालांकि लाभ के संकेत होने के बावजूद विवाद से बचना जरूरी है. किसी पार्टनर या ग्राहक के साथ बहस करने से नुकसान हो सकता है. वहीं आज के दिन नया निवेश टालना ही बेहतर रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना भी है.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन में आज थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है. किसी छोटी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो सकती है. परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मतभेद की स्थिति बन सकती है. लव लाइफ में भी आज सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रेम संबंधों में गलतफहमी या टकराव की स्थिति बन सकती है. ऐसे में सोच समझकर बात करना ही बेहतर रहेगा.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों के लिए अंक 2 खास तौर पर शुभ माना गया है. इसके अलावा अंक 3, 6 और 7 अंक भी लाभ देने वाले हो सकते हैं. महत्वपूर्ण फैसले लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के लोगों को जरूरत से ज्यादा बोलने से बचना चाहिए. अधिक बोलने से विवाद बढ़ सकते हैं. इसलिए संयम रखें और शांत स्वभाव से दिन बिताएं. साथ ही भगवान नरसिंह की पूजा करना भी आज के दिन शुभ माना गया है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP