क्या होता है जब आप 10 दिन तक चीनी छोड़ दें? जानिए दिन-ब-दिन शरीर की हैरान करने वाले रिएक्शन

Share to your loved once


No Sugar Challenge: आज के समय में चीनी हमारे रोज के खाने का एक आम हिस्सा बन चुकी है. चाय हो, कॉफी हो, मिठाई हो या पैक्ड फूड -लगभग हर चीज में किसी न किसी रूप में चीनी मिल ही जाती है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे दिन भर में काफी ज्यादा चीनी खा लेते हैं. स्वाद के लिए तो यह अच्छी लगती है, लेकिन शरीर के लिए ज्यादा चीनी कई परेशानियां खड़ी कर सकती है. डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट लंबे समय से कह रहे हैं कि जरूरत से ज्यादा चीनी खाना कई बीमारियों को न्योता देता है. मोटापा, डायबिटीज, स्किन प्रॉब्लम और थकान जैसी कई समस्याओं के पीछे भी अक्सर ज्यादा चीनी का सेवन होता है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति कुछ दिनों के लिए चीनी पूरी तरह बंद कर दे, तो शरीर में कई दिलचस्प बदलाव दिखने लगते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आप सिर्फ 10 दिनों के लिए चीनी छोड़ दें, तो आपका शरीर एक तरह से खुद को फिर से संतुलित करना शुरू कर देता है.

शुरुआत के कुछ दिन थोड़े मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन उसके बाद जो बदलाव महसूस होते हैं, वे काफी सकारात्मक होते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि अगर कोई व्यक्ति लगातार 10 दिनों तक चीनी बिल्कुल न खाए, तो उसके शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं.

शुरुआती 3 दिन: मीठा छोड़ते ही शरीर देता है संकेत
-जब आप अचानक चीनी खाना बंद कर देते हैं, तो शरीर को थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है. दरअसल चीनी दिमाग में एक तरह का ‘फील गुड’ सिग्नल पैदा करती है. यही कारण है कि मीठा खाने से मूड अच्छा लगता है.

-पहले 2-3 दिनों में कई लोगों को बार-बार मीठा खाने की इच्छा होती है. इसे क्रेविंग कहा जाता है. इस दौरान कुछ लोगों को हल्का सिरदर्द, चिड़चिड़ापन या थकान भी महसूस हो सकती है.

-ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर अब धीरे-धीरे चीनी के बजाय दूसरी ऊर्जा पर निर्भर होना सीख रहा होता है. हालांकि यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलता और कुछ ही दिनों में शरीर नई आदत को स्वीकार करने लगता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4 से 7 दिन: शरीर में आने लगती है स्थिरता
जब शरीर को चीनी के बिना रहने की आदत होने लगती है, तो कई अच्छे बदलाव नजर आने लगते हैं.

-सबसे पहले एनर्जी लेवल में फर्क महसूस होता है. पहले जहां मीठा खाने के बाद अचानक ऊर्जा बढ़ती और फिर जल्दी कम हो जाती थी, अब वह उतार-चढ़ाव कम हो जाता है. आप पूरे दिन ज्यादा स्थिर और एक्टिव महसूस करते हैं.

-इसके अलावा नींद में भी सुधार देखने को मिल सकता है. जब ब्लड शुगर संतुलित रहता है, तो शरीर को आराम करने में आसानी होती है. कई लोग बताते हैं कि चीनी कम करने के बाद उन्हें गहरी और बेहतर नींद आने लगती है.

-स्किन पर भी इसका असर दिख सकता है. ज्यादा चीनी स्किन की उम्र बढ़ाने वाली प्रक्रिया को तेज कर सकती है. जब चीनी कम हो जाती है, तो चेहरे पर हल्की चमक दिखने लगती है और मुंहासों की समस्या भी कम हो सकती है.

8 से 10 दिन: शरीर में साफ दिखने लगते हैं फायदे
लगभग 8 से 10 दिनों के बाद लोग अपने शरीर और दिमाग में काफी साफ बदलाव महसूस कर सकते हैं.

-सबसे पहले वजन में हल्की कमी दिख सकती है. जब शरीर में ज्यादा चीनी नहीं जाती, तो शरीर में जमा अतिरिक्त पानी धीरे-धीरे कम होने लगता है. इससे पेट का फूलना कम हो सकता है और वजन 1-2 किलो तक घट सकता है.

-दिमाग पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है. कई लोग बताते हैं कि चीनी कम करने के बाद उनका फोकस बेहतर हो जाता है. जिसे आम भाषा में ‘ब्रेन फॉग’ कहा जाता है, वह कम हो सकता है. यानी दिमाग पहले से ज्यादा साफ और सक्रिय महसूस होता है. इसके अलावा शरीर हल्का महसूस होने लगता है और थकान भी कम हो सकती है.

क्या पूरी तरह चीनी छोड़ना जरूरी है?
-यह जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति हमेशा के लिए चीनी पूरी तरह बंद कर दे, लेकिन अगर आप कुछ दिनों के लिए चीनी कम कर दें या सीमित मात्रा में लें, तो शरीर को काफी फायदा मिल सकता है.

-सबसे अच्छा तरीका यह है कि पैक्ड फूड, सॉफ्ट ड्रिंक और ज्यादा मीठी चीजों से दूरी बनाई जाए. उनकी जगह फल, सूखे मेवे और घर का बना संतुलित खाना बेहतर विकल्प हो सकता है.

-अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो कभी-कभी 7 से 10 दिनों का ‘नो शुगर चैलेंज’ आजमाना भी एक अच्छा कदम हो सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP