aaj ka panchang 16 March 2026 | chaitra maas trayodashi tithi 2026 muhurat Somwar vrat shiv yog rahu kaal disha shool | आज का पंचांग, 16 मार्च 2026 सो

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 March 2025, Som Pradosh Vrat 2025: आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपारंत त्रयोदशी तिथि दिन सोमवार है और सोम प्रदोष तिथि का व्रत किया जाएगा. पंचांग अनुसार, आज चैत्र कृष्ण त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, तैतिल करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करने वाले हैं. देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित प्रदोष व्रत 16 मार्च को है. शिव-गौरी की आराधना का सर्वोत्तम दिन सोमवार को है, जिसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि यह व्रत करने से भक्तों को मानसिक शांति, वैवाहिक सुख, पारिवारिक खुशहाली और चंद्रमा से जुड़े दोषों का निवारण भी होता है. प्रदोष व्रत हर चंद्र महीने में दो बार रखा जाता है – एक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर और दूसरा कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर. व्रत उसी दिन रखा जाता है, जब त्रयोदशी तिथि सूर्यास्त के समय (प्रदोष काल) में मौजूद हो. प्रदोष काल शाम को सूर्य ढलते ही शुरू होता है. जब त्रयोदशी और प्रदोष काल एक साथ होते हैं, तो वह समय भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.

आज सोमवार व्रत के साथ प्रदोष तिथि का व्रत किया जा रहा है. पंचांग के अनुसार इस दिन रखा जाने वाला सोमवार व्रत और सोम प्रदोष व्रत दोनों ही अत्यंत पुण्यदायी माने जाते हैं. जब प्रदोष तिथि सोमवार के दिन पड़ती है तब उस तिथि को सोम प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत भगवान शिव को बहुत प्रिय है. इससे मानसिक शांति मिलती है, वैवाहिक जीवन सुखी रहता है, परिवार में खुशहाली आती है और चंद्रमा से जुड़े कुंडली के दोष दूर होते हैं. सोमवार व्रत और प्रदोष व्रत के दौरान सुबह और प्रदोष काल में शिवजी की पूजा अर्चना करते हैं. इस दिन शिवलिंग का दूध, शहद, गंगाजल, दही से अभिषेक करें. इसके बाद चंदन, बेलपत्र, सफेद आंकड़े के फूल, धतूरा, अक्षत, फूल, फल आदि चीजें अर्पित करें. इसके बाद ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें और शिव प्रदोष स्तोत्र या शिव चालीसा का पाठ करें. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 मार्च 2025
आज की तिथि- द्वादशी तिथि – 09:40 ए एम तक, फिर त्रयोदशी तिथि
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 06:22 ए एम, 17 मार्च तक, शतभिषा नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 09:40 ए एम तक, गर – 09:37 पी एम तक, वणिज
आज का योग- शिव – 09:37 ए एम तक, सिद्ध योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मकर उपरांत कुंभ राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:30 ए एम
सूर्यास्त- 06:30 पी एम
चन्द्रोदय- 05:25 ए एम, 17 मार्च
चन्द्रास्त- 03:49 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 16 मार्च 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 04:54 ए एम से 05:42 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:06 पी एम से 12:54 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:18 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:27 पी एम से 06:52 पी एम
अमृत काल: 07:47 पी एम से 09:24 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम से 12:53 ए एम, 17 मार्च

शिववास: नन्दी पर – 09:40 ए एम तक, फिर भोजन में

आज के अशुभ मुहूर्त 16 मार्च 2025
राहुकाल: 08:00 ए एम से 09:30 ए एम
यमगण्ड: 11:00 ए एम से 12:30 पी एम
विडाल योग: 06:30 ए एम से 06:22 ए एम, 17 मार्च
आडल योग: 06:22 ए एम से 06:29 ए एम, 17 मार्च
गुलिक काल: 02:00 पी एम से 03:30 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:54 पी एम से 01:42 पी एम
पंचक काल: 06:14 पी एम से 06:29 ए एम, 17 मार्च
दिशाशूल: पूर्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP