‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले फैंस पर चढ़ा खुमार, फैंस ने बुक किए 10-10 टिकट, एडवांस बुकिंग में टूटेगा रिकॉर्ड
Last Updated:
आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी तेज चल रही है कि कई फैंस एक साथ 6 से लेकर 10 टिकट तक खरीद रहे हैं. इससे साफ है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

फैंस को है फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार
नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जबकि 18 मार्च को इसके प्रीमियर शो रखे गए हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी तेज चल रही है. कई फैंस तो पहले दिन के लिए एक साथ 5-6 नहीं बल्कि 10-10 टिकट तक बुक कर रहे हैं.
किसी ने 6 तो किसी ने 8 टिकट किए बुक
इस एक्साइटमेंट की झलक हाल ही में अभिनेता राकेश बेदी के एक वीडियो में भी देखने को मिली. उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लोगों से फिल्म को लेकर बातचीत करते नजर आए. वीडियो में उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर कई लोग ऐसे मिले जिन्होंने पहले से ही फिल्म के टिकट बुक कर लिए हैं. राकेश बेदी अपने मजेदार अंदाज में लोगों से पूछते नजर आए कि किसने कितने टिकट बुक किए हैं. किसी ने 6 टिकट खरीदे, तो किसी ने 8 टिकट. वहीं एक फैन ऐसे भी मिले जिन्होंने 19 मार्च के लिए पूरे 10 टिकट बुक कर लिए.
फैंस की खुशी का नहीं ठिकाना
वीडियो में एक फैन सिद्धार्थ शाह ने भी बताया कि उन्होंने 19 मार्च के शो के लिए 10 टिकट बुक किए हैं. यह सुनकर राकेश बेदी भी हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि फिल्म को जरूर शानदार शुरुआत मिलने वाली है. बता दें कि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में एक्शन, थ्रिल और इमोशनल ड्रामा का तगड़ा मिश्रण देखने को मिलने वाला है. पहले पार्ट को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए इस बार भी लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं.
बता दें कि एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर सकती है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें