ललित मोदी की आईपीएल में होगी वापसी? राजस्थान रॉयल्स को हथियाने के लिए छिड़ी महाजंग, नया मालिक कौन

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

ललित मोदी की IPL में होगी वापसी? राजस्थान रॉयल्स को हथियाने के लिए छिड़ी जंग

Last Updated:

Lalit Modi set to return to ipl: आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स जल्द ही नए मालिकों के हाथों में होगी. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘द रैन ग्रुप’ की देखरेख में करीब $1.1 बिलियन की वैल्यूएशन पर यह मेगा डील होने जा रही है.इस रेस में आदित्य बिड़ला ग्रुप, अदार पूनावाला और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं.16 मार्च को होने वाली हाई-प्रोफाइल मीटिंग में इस सौदे पर अंतिम मुहर लग सकती है.

ललित मोदी की IPL में होगी वापसी? राजस्थान रॉयल्स को हथियाने के लिए छिड़ी जंग Zoom

ललित मोदी की आईपीएल में हो सकती है वापसी.

नई दिल्ली. आईपीएल की दुनिया से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. लीग की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स बहुत जल्द नए हाथों में जाने वाली है. वैश्विक निवेश बैंक ‘द रैन ग्रुप’ इस बड़ी डील की देखरेख कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सौदे के लिए टीम की वैल्यूएशन करीब 1.1 बिलियन डॉलर तय की गई है, जो आईपीएल इकोसिस्टम की लगातार बढ़ती ताकत का प्रमाण है.

वेबसाइट ‘खेल नाउ’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बिक्री प्रक्रिया से जुड़े प्रमुख हितधारकों (Stakeholders) की एक अहम बैठक सोमवार, 16 मार्च को होने वाली है. इस बैठक में बिक्री के अगले चरण और बोली लगाने वालों के प्रस्तावों पर अंतिम चर्चा होने की उम्मीद है. फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व वेंचर कैपिटलिस्ट मनोज बदाले कर रहे हैं. वर्तमान मालिकाना ढांचा कुछ इस प्रकार है. मनोज बदाले (इमर्जिंग मीडिया) का 65 प्रतिशत हिस्सा है. रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स का 15 प्रतिशत, लाचलान मर्डोक का 13 प्रतिशत हिस्सा जबकि अन्य अल्पसंख्यक शेयरधारक 7 प्रतिशत जिसमें इयान मैकिनॉन और कल सोमानी जैसे नाम शामिल हैं.

ललित मोदी की आईपीएल में हो सकती है वापसी.

रेस में शामिल हैं ये 4 दिग्गज ग्रुप
राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की दौड़ में चार बड़े समूह शॉर्टलिस्ट किए गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कुछ निवेशक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की संभावित बिक्री पर भी नजर गड़ाए हुए हैं. बिड़ला ग्रुप ने अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्जर के साथ मिलकर एक बाइंडिंग बिड पेश की है. ब्लिट्जर पहले ही वैश्विक स्तर पर फुटबॉल और बास्केटबॉल टीमों में निवेश कर चुके हैं.

निकेश अरोड़ा के साथ मिलकर लंदन स्पिरिट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले गजवानी भी इस रेस में मजबूती से खड़े हैं. वे अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट के संस्थापक निवेशकों में से भी एक हैं. इस ग्रुप ने सबको चौंका दिया है. एरिज़ोना स्थित उद्यमी कल सोमानी और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी का कंसोर्टियम भी रॉयल्स में हिस्सेदारी के लिए दांव लगा रहा है. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला भी आईपीएल की इस पिंक आर्मी को अपने नाम करने की कोशिश में जुटे हैं.

आईपीएल की बढ़ती बादशाहत
पिछले एक दशक में आईपीएल दुनिया की सबसे मूल्यवान स्पोर्ट्स लीग में से एक बन गई है. व्यावसायिक मूल्य के मामले में अब केवल अमेरिका की ‘नेशनल फुटबॉल लीग’ (NFL) ही इससे आगे है. इस उछाल का सबसे बड़ा कारण मीडिया राइट्स हैं. 2023-2027 चक्र के लिए ब्रॉडकास्ट और डिजिटल राइट्स 6.2 बिलियन डॉलर में बिके थे, जिसने हर फ्रेंचाइजी की वैल्यू को आसमान पर पहुंचा दिया है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP