कौन है वह सांसद, जिसका ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया? पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने कर दी सख्त एक्शन की मांग
Last Updated:
हैदराबाद में पुलिस की छापेमारी के बाद सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है. टीडीपी सांसद पुट्टा महेश कुमार और उनके पांच साथियों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है. इस घटना पर दुख जताते हुए तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि जनता के प्रतिनिधियों का ऐसा व्यवहार समाज में गलत संदेश भेजता है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

तेलंगाना में पुलिस रेड में एक सांसद सहित पांच लोग ड्रग पॉजिटिव पाए गए.
हैदराबाद. तेलंगाना की राजनीति में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस की छापेमारी में टीडीपी (TDP) सांसद पुट्टा महेश कुमार समेत छह लोगों के ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाए गए. पुट्टा महेश कुमार आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडु की पार्टी के सांसद हैं. इस घटना के बाद खेल जगत से राजनीति में आए तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में तेलुगु देशम पार्टी के सांसद पुट्टा महेश कुमार और पांच अन्य लोगों के ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आए हैं. यह घटना उस समय सामने आई है जब राज्य सरकार ‘ड्रग-मुक्त तेलंगाना’ के अभियान को जोर-शोर से चला रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद के एक पॉश इलाके में स्थित एक निजी विला में चल रही पार्टी पर देर रात छापेमारी की गई थी. मौके से पुलिस ने कुछ प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए थे, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेकर उनके मेडिकल टेस्ट कराए गए. मेडिकल रिपोर्ट में पुट्टा महेश कुमार समेत छह लोगों के शरीर में ड्रग्स के अंश पाए गए हैं. पुलिस ने अब इस मामले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साधा निशाना
इस शर्मनाक घटना पर तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सख्त रुख अपनाया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. राजनीतिक हस्तियां और जनप्रतिनिधि मंचों से युवाओं को ड्रग्स से दूर रहने की सलाह देते हैं, लेकिन जब वे खुद ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं, तो इससे समाज और युवा पीढ़ी के बीच बहुत गलत संदेश जाता है. जनता अपने नेताओं को रोल मॉडल मानती है.’
#WATCH | Hyderabad, Telangana | Six people, including TDP MP Putta Mahesh Kumar, tested positive for drugs in a raid by Police.Telangana Minister Mohammad Azharuddin says, “Political figures advocate for avoiding drugs and such incidents send a wrong message… Those who caught… pic.twitter.com/PKIqkELBIZ