‘ओडिशा में बीजेपी ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप
Last Updated:
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने खरीद-फरोख्त का खेल शुरू कर दिया है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है. (फाइल फोटो)
भुवनेश्वर. ओडिशा में राज्यसभा की चौथी सीट को लेकर सियासी खींचतान तेज हो गई है. भुवनेश्वर में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हॉर्स-ट्रेडिंग का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने चुनाव की गणित समझाते हुए कहा, यह खरीद-फरोख्त इसलिए शुरू हुई क्योंकि चौथी सीट के लिए किसी भी एक पार्टी के पास स्पष्ट आंकड़े नहीं थे. हालांकि, अगर बीजेडी (BJD) और कांग्रेस के नंबर मिला लिए जाएं, तो हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है. इससे हमारे चौथे उम्मीदवार की जीत आसानी से सुनिश्चित हो जाती, लेकिन बीजेपी ने खरीद-फरोख्त का खेल शुरू कर दिया है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें