जर्जर छतों का ‘TATA इलाज!10 साल तक टपकने से मिलेगी राहत, घर रहेगा AC जैसा ठंडा – News18 हिंदी

Share to your loved once


X

title=

जर्जर छतों का ‘TATA इलाज!10 साल तक टपकने से मिलेगी राहत, घर रहेगा AC जैसा ठंडा

 

arw img

Tata Roof Waterproofing: मानसून की आहट के साथ ही जर्जर छतों से पानी टपकने की चिंता सताने लगती है. लेकिन अब गोड्डा के लोगों के लिए राहत की खबर है. टाटा कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों ने शहर में एक ऐसी आधुनिक वॉटर प्रूफिंग तकनीक पेश की है, जो न केवल पानी का रिसाव बंद करेगी. बल्कि आपकी छत की उम्र भी 10 साल तक बढ़ा देगी. एक्सपर्ट दिनेश कुमार के अनुसार इस तकनीक में अलकतरा (Bitumen) से बनी विशेष वैज्ञानिक बेल्ट का इस्तेमाल किया जाता है. यह छत पर एक ऐसी मजबूत परत बनाती है. जिससे पानी का एक कतरा भी नीचे नहीं जा सकता. यह जर्जर हो चुके पुराने मकानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है. इस वॉटर प्रूफिंग का एक दोहरा फायदा यह है कि यह थर्मल इंसुलेशन का काम करती है. चिलचिलाती गर्मी में यह छत को ठंडा रखती है. जिससे घर का तापमान कम रहता है. कूलर-पंखों का उपयोग घटने से बिजली बिल में भी बचत होती है. सीलन और फर्नीचर खराब होने की समस्या झेल रहे गोड्डा वासियों के लिए यह तकनीक एक किफायती और टिकाऊ समाधान बनकर उभरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP