Chaitra Navratri : इस बार डोली पर आ रहीं मां दुर्गा, इन राशियों की तरक्की तय, चेक करें अपना नाम
Last Updated:
Chaitra Navratri Astro Tips : हिंदू पंचांग के हिसाब से 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इसका समापन 27 मार्च को होगा. आइये अयोध्या के पंडित से जानते हैं कि इस बार माता रानी किस राशि के लिए सौगात लेकर आएंगी. आचार्य सीताराम दास लोकल 18 से बताते हैं कि इस बार माता रानी डोली पर आ रही हैं, जो ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है. मेष राशि के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. यात्रा के योग बनेंगे. मिथुन राशि को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.
अयोध्या. सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. साल में चार बार नवरात्रि पड़ती है, जिसमें शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इसका समापन 27 मार्च को होगा. इन नौ दिनों में माता जगत जननी मां जगदंबा की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करने से जीवन में कई तरह के फलों की प्राप्ति होती है. आइये जानते हैं कि इस बार माता रानी किस राशि के जातकों विशेष कृपा बरसाएंगी.
डोली पर सवार
अयोध्या के आचार्य सीताराम दास लोकल 18 से बताते हैं कि 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस बार माता रानी डोली पर सवार होकर आ रही हैं, जो ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से बहुत ही शुभ माना जाता है. चैत्र नवरात्रि में कुछ राशियों पर माता रानी की विशेष कृपा रहने वाली है. इसमें मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, मकर और मीन राशि के जातक शामिल हैं. वृष, तुला और धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है .
मुकदमों में राहत के योग
मेष राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. यात्रा के योग बनेंगे. मिथुन राशि के जातक के लिए चैत्र नवरात्रि का समय बहुत शुभ रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. रुका हुआ काम पूरा होगा. चैत्र नवरात्रि की पावन अवधि में सिंह राशि के जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. धन लाभ के योग बनेंगे. कन्या राशि के कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. आ रही रुकावट खत्म होगी. मकर और मीन राशि के लिए भी ये नौ दिन शुभ रहेंगे. कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे. कुंभ वालों को कोर्ट कचहरी के मामले में लाभ मिल सकता है.
करीबी से टकराव का खतरा
आचार्य सीताराम दास के मुताबिक, लेकिन वृषभ राशि, तुला राशि और धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. इन्हें अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. किसी करीबी अथवा दोस्त से मतभेद हो सकता है. धन हानि हो सकती है. वाणी पर संयम रखें. कई तरह की परेशानियां रहेंगी. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें