रोटी-पराठे का मजा बढ़ाएगी बादाम की स्पेशल चटनी, स्वाद और सेहत का अनोखा संगम, जानिए बनाने का तरीका

Share to your loved once


Last Updated:

Badam ki chutney : अगर आप रोज़ एक जैसी चटनी या अचार खाकर ऊब चुके हैं तो बादाम की चटनी एक स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प हो सकती है. बादाम, हरी मिर्च, लहसुन और हरे धनिये से बनने वाली यह चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देती है और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है.

अगर आप रोज़-रोज़ एक जैसी सब्ज़ी, चटनी या अचार खाकर ऊब चुके हैं और अपने खाने में कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी शामिल करना चाहते हैं, तो एक बार बादाम की का स्वाद लीजिए. यह चटनी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. बादाम में मौजूद प्रोटीन, हेल्दी फैट और ज़रूरी पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ दिमाग़ी विकास में भी मदद करते हैं.

बादाम की चटनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे आप कई तरह के व्यंजनों के साथ परोस सकते हैं. चाहे नाश्ते में डोसा और इडली हो, लंच में पराठा हो या शाम की चाय के साथ कोई स्नैक्स, यह चटनी हर चीज़ के साथ स्वादिष्ट लगती है. इसका स्वाद हल्का तीखा, थोड़ा खट्टा और संतुलित होता है, जो खाने का मज़ा दोगुना कर देता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा मेहनत या समय नहीं लगता, इसलिए व्यस्त दिनचर्या में भी इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.

इस हेल्दी चटनी को बनाने के लिए जिन सामग्रियों की ज़रूरत होती है, वे लगभग हर रसोई में आसानी से मिल जाती हैं. इसमें बादाम अपनी पसंद और ज़रूरत के अनुसार लिए जा सकते हैं. इसके अलावा 5 से 6 हरी मिर्च, 8 से 10 लहसुन की कलियां, लगभग 100 ग्राम हरा धनिया, 2 टेबलस्पून नींबू का रस, 1 टी स्पून चीनी और स्वादानुसार नमक डाला जाता है. ये सारी चीज़ें मिलकर चटनी को न सिर्फ स्वादिष्ट बनाती हैं, बल्कि इसे पौष्टिक भी बनाती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ग्रहणी सुनीता देवी ने बताया कि बादाम की चटनी बनाने की विधि भी बेहद आसान है. सबसे पहले बादाम को चाहें तो थोड़ी देर पानी में भिगो सकते हैं या बिना भिगोए भी सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद मिक्सर जार में बादाम, हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया, नींबू का रस, चीनी और नमक डाल दें. अब इन सभी चीज़ों को अच्छे से पीस लें, जब तक एक स्मूथ और गाढ़ी चटनी तैयार न हो जाए, ज़रूरत के अनुसार थोड़ा पानी भी मिलाया जा सकता है.

बादाम की चटनी उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखते हैं. यह चटनी बच्चों को बादाम खिलाने का भी एक स्मार्ट तरीका है, क्योंकि कई बच्चे सीधे बादाम या दूध पसंद नहीं करते. ऐसे में चटनी के रूप में बादाम उन्हें आसानी से खिलाया जा सकता है.

बादाम की चटनी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करती है. बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-E, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करते हैं. रोज़मर्रा के खाने में इस चटनी को शामिल करने से कमजोरी दूर होती है और दिनभर एक्टिव रहने में सहायता मिलती है. खासकर जो लोग बार-बार थकान महसूस करते हैं या जिनकी डाइट संतुलित नहीं होती, उनके लिए बादाम की चटनी एक आसान और असरदार विकल्प साबित हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP