सिर्फ खेत नहीं अब घर पर भी उगाएं पपीता, कुछ ही महीने में पेड़ पर लटकेंगे स्वादिष्ट फल.. जानिए सही तरीका

Share to your loved once


Last Updated:

सनन्दन उपाध्याय/बलिया: बेहद स्वादिष्ट और लाभकारी फल पपीता, जिसे घर पर भी आसानी के साथ उगाया जा सकता है. इसके लिए खेत के अलावा छत, बालकनी या छोटा सा आंगन भी काफी है. बस थोड़ी सी देखभाल और सही माहौल मिलने पर यह पौधा तेजी से ग्रोथ कर जाता है. आगे जानिए…

आजकल शहरों में भी किचन गार्डन का शौक लोगों में बढ़ता जा रहा है, जिसे पूरा करने के लिए पपीते का पौधा भी चलन में है. यह पौधा ज्यादा जगह नहीं लेता और कम समय में अच्छी बढ़त देता है. इसे सही तरीके से लगाया जाए, तो कुछ ही महीनों में इस पर फल आने लगते हैं और घर बैठे ताजा और पौष्टिक शुद्ध फल मिल सकते हैं.

पपीता गर्म मौसम में अच्छी तरह विकास करने वाला पौधा है. इसे लगाने का सबसे सही समय फरवरी से अप्रैल के बीच माना जाता है. इस समय धूप भरपूर मिलती है और तापमान भी अनुकूल रहता है. ज्यादा ठंड या पाले में पौधे की बढ़त धीमी हो जाती है, इसलिए गर्म मौसम में लगाना शानदार विकल्प हैं.

पपीते का पौधा तैयार करने के लिए बीज सबसे आसान तरीका है. इसके लिए पका हुआ पपीता लें और उसके बीज निकाल लें. बीजों को साफ पानी से हल्का रगड़ कर धोकर एक दिन छांव में सुखा लें. इसके बाद इन्हें सीधे मिट्टी में बोया जा सकता है और कुछ ही दिनों में अंकुर दिखाई देने लगेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बलिया के फेमस कृषि एक्सपर्ट 19 साल अनुभवी प्रो. अशोक कुमार सिंह के अनुसार, पपीते के पौधे के लिए मिट्टी हल्की, ढीली और पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए. अगर गमले में पौधा लगा रहे हैं, तो 15 से 20 इंच गहरे गमले का चयन करें. इसमें मिट्टी, गोबर की खाद और थोड़ी रेत मिलाकर भर दें. फिर बीज को करीब एक से डेढ़ इंच गहराई में दबाकर हल्का पानी दें.

पपीते के पौधे को प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 तक घंटे धूप की आवश्यकता पड़ती है. अच्छी धूप मिलने पर पौधा तेजी से ग्रोथ है. ध्यान रखें कि, गमले में पानी जमा न हो, क्योंकि इससे जड़ सड़ सकती है. गर्मियों में रोज थोड़ा पानी दें, जरूरत के हिसाब से यानी नमी को देखते हुए पानी दे.

अगर पौधे की देखभाल ठीक तरीके से की जाए, तो पपीते का पौधा करीब 6 से 8 महीने में फल देना शुरू कर देता है. कुछ किस्मों में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. पौधे के आसपास उगने वाली खरपतवार हटाते रहें और समय-समय पर खाद डालते रहना चाहिए. महीने में एक बार जैविक खाद डालना बहुत सही होता हैं.

कभी-कभार पपीते के पौधे पर कीड़े लग सकते हैं, जिससे पत्तियां और फल प्रभावित हो जाते हैं. इससे बचने के लिए नीम का पानी या हल्का जैविक घोल छिड़कना बेहतर रहता है. कोशिश करें कि, पौधा साफ, हवादार और धूप वाली जगह पर रहे, इससे वह स्वस्थ और बेहतर फल देता रहेगा. अगर पौधें में कोई विशेष परेशानी दिखे, तो एक बार कृषि एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP