15 मार्च को रहेगा इस नक्षत्र का प्रभाव, आज जन्म लेने वाले बच्चे होंगे बेहद खास, जानें कैसा रहेगा भविष्य
Last Updated:
15-March-2026 Born Baby Horoscope: 15 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ माना जा रहा है. इस दिन चंद्रमा धनु राशि में और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे सामान्यतः आत्मविश्वासी, अनुशासित और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। इनमें सकारात्मक सोच, ज्ञान प्राप्ति की इच्छा और लक्ष्य के प्रति समर्पण देखा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आज जन्म लेने वाले बच्चों के नामकरण के लिए ‘ये’, ‘यो’, ‘भा’ और ‘भी’ अक्षर शुभ माने गए हैं.
अयोध्या: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार ही व्यक्ति के भविष्य का आकलन किया जाता है, जिसमें ग्रह नक्षत्र की स्थिति का विशेष महत्व होता है. प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में परिवर्तन होता रहता है. जिसका प्रभाव व्यक्ति के भाग्य और जन्म से लेकर मृत्यु तक रहता है. ऐसी स्थिति में आज 15 मार्च है. आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी? जन्म लेने वाले बच्चों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा. आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चे का नामकरण किस अक्षर से लिखना शुभ माना जाएगा. तो चलिए विस्तार से जानते हैं.
अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि 15 मार्च 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेगा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. यह संयोग जन्म लेने वाले बच्चों के व्यक्तित्व को मजबूत, प्रभावशाली और लक्ष्य केंद्रित बना सकता है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र वैदिक ज्योतिष में स्थिरता, आत्मबल, सफलता और उच्च आदर्शों का प्रतीक माना जाता है.
इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे सामान्यतः बचपन से ही गंभीर सोच रखने वाले, अनुशासित और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं. इनमें निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है और ये परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने में सक्षम माने जाते हैं. ऐसे बच्चों में नेतृत्व क्षमता स्वाभाविक रूप से विकसित होती है, जिसके कारण ये आगे चलकर परिवार, समाज या अपने कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बना सकते हैं.
धनु राशि में चंद्रमा की स्थिति इन बच्चों को सकारात्मक सोच, धार्मिक झुकाव और ज्ञान प्राप्ति की इच्छा प्रदान कर सकती है. ये बच्चे नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं और बड़े होकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रह सकते हैं. इनके भीतर साहस और आत्मविश्वास प्रबल होता है, इसलिए कठिन परिस्थितियों में भी हार मानने के बजाय इनमें समाधान खोजने की प्रवृत्ति देखी जाती है. कई बार ये अपने विचारों पर दृढ़ रहते हैं और सही लगने वाली बात पर अडिग बने रहते हैं.
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे बच्चों का व्यवहार सामान्यतः स्पष्ट और ईमानदार माना जाता है. ये रिश्तों को महत्व देते हैं और विश्वास के आधार पर संबंध निभाना पसंद करते हैं. परिवार के प्रति जिम्मेदारी की भावना इनमें जल्दी विकसित हो सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे बच्चे मेहनती माने जाते हैं और निरंतर प्रयास के बल पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 मार्च 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों के नामकरण के लिए ‘ये’, ‘यो’, ‘भा’, ‘भी’ अक्षर शुभ माने गए हैं। इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम नक्षत्रीय ऊर्जा के अनुरूप माने जाते हैं और शुभ फल देने वाले कहे जाते हैं
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें