सूर्य-शनि की बनी युति, मेष समेत इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत! खूब बरसेगा धन, होगी बल्ले-बल्ले

Share to your loved once


होमराशि

सूर्य-शनि की बनी युति, मेष समेत इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत!

Last Updated:

Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 14 मार्च की मध्यरात्रि से सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे मलमास की शुरुआत होगी और यह अवधि 14 अप्रैल सुबह 9:30 बजे तक रहेगी. मीन राशि में पहले से शनि और शुक्र मौजूद हैं, ऐसे में सूर्य के आने से विशेष ग्रह युति बनेगी. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इसका सकारात्मक प्रभाव मेष, कर्क, मकर और वृश्चिक राशि के जातकों पर पड़ सकता है, जिससे व्यापार में वृद्धि, रुके कार्य पूरे होने और जीवन में उन्नति के योग बन सकते हैं.

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अंतराल पूरा करने के बाद जब ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं.तो उसका प्रभाव मानव जीवन के साथ सभी राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर रहता है. हिंदू पंचांग के अनुसार 14 मार्च की मध्य रात्रि से सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही मलमास का महीना भी शुरू हो जाता है और यह अवधि 14 अप्रैल सुबह 9:30 तक रहेगा. सूर्य के राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है. कुछ राशि के जातक पर सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से साथ ही शनि के साथ युति बनाने से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है.तो चलिए जानते हैं कहीं आप भी तो नहीं उस राशि में शामिल.

दरअसल अयोध्या के आचार्य सीताराम दास बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष गणना के मुताबिक 14 मार्च यानी कि बीती रात्रि में सूर्य देवता मीन राशि में प्रवेश कर गए  हैं. जहां मीन राशि में पहले से शुक्र और शनि विराजमान है. अब सूर्य शनि और शुक्र एक ही साथ विराजमान होंगे जिससे सूर्य और शनि के बीच की युति भी बनेगा. जिसका प्रभाव चार राशि के जातक पर सकारात्मक तौर पर रहेगा इन राशि के जातक के व्यापार में वृद्धि होगी रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा हर क्षेत्र में उन्नति होगी. शादीशुदा जीवन भी खुशहाल होगा. आ रही परेशानियां दूर होगी. जिसमें मेषराशि, कर्क राशि, मकर राशि और वृश्चिक राशि पर इसका सीधा लाभ देखने को मिलेगा.

मेष राशि 
मेष राशि के जातक के लिए अच्छा लाभ मिल सकता है. व्यापार में भी वृद्धि होगी. करियर में तरक्की कर सकते हैं. कोई बड़े फैसले ले सकते हैं. अनुशासन से काम करना होगा. तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे. आ रही परेशानियां दूर होगी.

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा. धन वैभव और बिजनेस में लाभ मिलेगा. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. शादीशुदा जीवन खुशहाल होगा. कोर्ट कचहरी के मामले में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय उत्तम रहेगा. बिजनेस में लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने से भी लाभ हो सकता है. परिवार को लेकर बड़े फैसले ले सकते हैं.

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए धन लाभ हो सकता है. लाइफ में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. कॉन्फिडेंस में कमी नहीं रहेगी. यह समय आपको लाभ देगा.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP