Kevin Pietersen will not be mentor of Delhi Capitals: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने का ऐलान किया है.
Last Updated:
Kevin Pietersen will not be mentor of Delhi Capitals: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केवीन पीटरसन ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर नहीं होंगे. हालांकि, वह आईपीएल में कमेंट्री करते हुए दिखेंगे. पीटरसन ने हिंदी पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.

दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुए केविन पीटरसन
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दिल्ली कैपिल्स के मेंटोर केविन पीटरसन ने टीम से अलग का होने का ऐलान किया है. पीटरसन ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि वह आईपीएल के आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर नहीं बनेंगे. पीटरसन ने कहा कि उनके पास इस काम के लिए जरूरी समय नहीं है, इसलिए वह फिर से कमेंटेटर और ब्रॉडकास्टर की भूमिका में लौटेंगे.
केविन पीटरसन ने अपने पोस्ट में कहा, “मैं इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर नहीं बन सकता. मैं इस काम के लिए जरूरी समय नहीं दे सकता. इस सीजन के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं! लेकिन मैं आपको कमेंट्री बॉक्स में जरूर मिलूंगा! आईपीएल दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है और मैं आप सभी से जल्द मिलने का इंतजार कर रहा हूं!”
🚨 समाचार 🚨
मैं आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेंटर नहीं बन सकता।
मैं उस समय के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकता, जो काम की आवश्यकता है।
सभी खिलाड़ियों को इस सीजन के लिए शुभकामनाएं! ❤️
हालांकि मैं आपको कॉम बॉक्स में वापस देखूंगा! आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है…
बीच सीजन में छुट्टी मनाने चले गए थे पीटरसन
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स अब GMR ग्रुप के मालिकाना हक में दो साल के चक्र के दूसरे साल में है. GMR ग्रुप और JSW ग्रुप टीम के सह-मालिक हैं और हर दो साल में टीम का कंट्रोल बदलते हैं. पिछले सीजन में GMR ग्रुप ने पीटरसन को टीम में शामिल किया था. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम ने पिछले साल पॉइंट्स टेबल में पांचवां स्थान हासिल किया था, हालांकि उनकी अच्छी शुरुआत बाद में फीकी पड़ गई थी.
पीटरसन पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर बने थे. पिछले साल पीटरसन तब चर्चा में आए थे जब वह सीजन के बीच में अपने परिवार के साथ मालदीव छुट्टी पर चले गए थे. वह 6 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद रवाना हुए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टीम का अगला मैच मिस कर दिया था. उनकी छुट्टी पर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी. साथ ही खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की मजाक भी चली, जिसमें केएल राहुल ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके ‘मेंटर ड्यूटी’ का मजाक उड़ाया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें