किस एयरपोर्ट पर बदला एयर इंडिया का पता, 16 मार्च से नए पते पर मिलेगी ये 38 फ्लाइट्स, जानें डिटेल
Last Updated:
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस से जुडी यह अपडेट गुवहाटी एयरपोर्ट से है. गुवहाटी एयरपोर्ट पर दोनों एयरलाइंस का पता बदल गया है. 16 मार्च से इन दोनों एयरलाइंस की फ्लाइट्स नए पते से टेकऑफ होंगी. क्या है नया पता, जानने के लिए पढ़ें आगे…

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 38 फ्लाइट्स का पता जल्द बदलने वाला है.
ttps://
indi.news18.com/tag/air-india/”>एयर इंडिया
और ref=”ttps://
indi.news18.com/tag/air-india-express/”>एयर इंडिया एक्सप्रेस
का पता बदल गया है. 16 मार्च 2026 से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी फ्लाइट्स नए टर्मिनल-2 (टी2) से ऑपरेट की जाएंगी. अभी तक ये फ्लाइट्स टर्मिनल-1 (टी1) से संचालित हो रही थीं, लेकिन अब पूरा ऑपरेशन नए और आधुनिक टर्मिनल में शिफ्ट कर दिया जाएगा.एयरलाइंस के मुताबिक इस बदलाव का मकसद पैसेंजर्स को बेहतर सुविधाएं और ज्यादा आरामदायक एयरपोर्ट एक्सपीरियंस देना है. हाल ही में शुरू किए गए इस नए टर्मिनल में आधुनिक एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर चेक-इन काउंटर्स, आधुनिक सिक्योरिटी सिस्टम और आरामदायक वेटिंग एरिया जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं.
रोजाना 38 फ्लाइट्स का ऑपरेशन
- एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल-2 से रोजाना कुल 38 डेली फ्लाइट्स ऑपरेट करेंगी. यानी अब बड़ी संख्या में पैसेंजर इसी नए टर्मिनल से अपनी यात्रा शुरू करेंगे.
- फिलहाल एयर इंडिया दिल्ली और गुवाहाटी के बीच दो डेली रिटर्न फ्लाइट्स ऑपरेट करती है. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस गुवाहाटी को देश के कई शहरों से जोड़ती है और यहां से 17 डेली फ्लाइट्स ऑपरेट करती है.
- एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स गुवाहाटी से बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, डिब्रूगढ़, दीमापुर, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर और कोलकाता जैसे शहरों के लिए जोड़ती हैं.
- नए टर्मिनल-2 पर उतरने वाली एयर इंडिया की पहली फ्लाइट AI879 होगी, जो दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचेगी. इसके बाद AI880 फ्लाइट गुवाहाटी से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और यही एयर इंडिया की टर्मिनल-2 से पहली डिपार्चर फ्लाइट होगी.
- वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली फ्लाइट IX1517 होगी, जो कोलकाता से गुवाहाटी पहुंचेगी. इसी फ्लाइट की आगे की यात्रा गुवाहाटी से इंफाल के लिए होगी और यही एयर इंडिया एक्सप्रेस की नए टर्मिनल से पहली डिपार्चर फ्लाइट मानी जाएगी.
ref=”
ttps://
indi.news18.com/news/nation/flig
t-just-got-up-to-rs-1300-more-expensive-new-airfares-take-effect-tonig
t-fallout-us-iran-conflict-10271874.
tml”>यह भी पढ़ें: ₹1300 तक मंहगी हो गई आपकी फ्लाइट, आज रात से लागू हो जाएंगे नए एयर फेयर, US-ईरान वॉर की है यह आंच
]टर्मिनल बदलने से पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा?[/
]
[
ans]16 मार्च के बाद यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए सबसे बड़ा बदलाव यही होगा कि उन्हें टर्मिनल-1 की जगह टर्मिनल-2 पर जाना होगा. इसलिए एयरलाइंस ने पैसेंजर्स को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की ट्रैवल डिटेल्स पहले से चेक कर लें और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें. नए टर्मिनल में पैसेंजर्स के लिए ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यहां बेहतर चेक-इन एरिया, ज्यादा सिक्योरिटी लेन्स, आधुनिक बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और आरामदायक लाउंज एरिया बनाए गए हैं, जिससे पैसेंजर्स को पहले की तुलना में ज्यादा स्मूद ट्रैवल एक्सपीरियंस मिलेगा.[/
ans]
]पैसेंजर्स को कंफ्यूजन से बचने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं?[/
]
[
ans]एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि नए टर्मिनल पर उनकी ग्राउंड टीम पूरी तरह तैयार रहेगी. पैसेंजर्स को चेक-इन, बोर्डिंग और टर्मिनल से जुड़ी जानकारी देने के लिए एयरलाइन स्टाफ एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगा. एयरलाइंस के मुताबिक यह बदलाव न सिर्फ ऑपरेशन को ज्यादा व्यवस्थित बनाएगा बल्कि नॉर्थ-ईस्ट रीजन में एविएशन कनेक्टिविटी को भी और मजबूत करेगा.[/
ans]
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें