‘वक्त पर नहीं आ सकते तो फिल्म मत करो’, वो सुपरहिट मूवी, जिसके लिए डायरेक्टर ने दी थी गोविंदा को चेतावनी

Share to your loved once


Last Updated:

एक वक्त में गोविंदा सेट पर देर से आने के लिए काफी मशहूर थे. ‘फिल्म भागम भाग’ के लिए तो फिल्ममेक प्रियदर्शन ने उन्हें चेतावनी तक दे दी थी कि अगर आप वक्त पर नहीं आ सके तो ये फिल्म ही साइन मत कीजिए. इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया था.

ख़बरें फटाफट

'वक्त पर नहीं आ सकते तो फिल्म मत करो', जब गोविंदा को मिली थी चेतावनी Zoom

गोविंदा को लेकर किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली. गोविंदा आज भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो, लेकिन कभी वह हर फिल्म का हिस्सा हुआ करते थे. लेकिन सेट पर देर से आने के लेकर भी वह अक्सर चर्चा में रहा करते थे. फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर गोविंदा को लेकर एक खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘भागम भाग’ की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने गोविंदा को चेतावनी दी थी.

प्रियदर्शन ने दी थी चेतावनी

प्रियदर्शन ने मिशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जिस वक्त फिल्म ‘भागम भाग’ पर काम किया जा रहा था,उस वक्त मैंने गोविंदा साफ कह दिया था कि उन्होंने एक्टर को लेकर काफी कुछ सुन रखा था. इसलिए वह नहीं चाहते थे कि उनके साथ ऐसा हो, इसलिए उन्होंने पहले ही सेट पर गोविंदा को चेतावनी दी थी कि अगर सेट पर वक्त पर न आ सकों तो ये फिल्म साइन मत करना. लेकिन जब उन्होंने गोविंदा के साथ काम किया तो वह उनके फैन हो गए थे.

चिंता बढ़ा रही थी गोविंदा की इमेज

प्रियदर्शन ने अपनी बात आगे रखते हुए ये भी खुलासा किया कि जब वह गोविंदा को फिल्म में ले रहे थे, तो वह बहुत संकोच कर रहे थे कि वह सेट पर वक्त पर आएंगे या नहीं. इतना ही नहीं उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर करते हुए कहा कि जब उन्हें पद्मश्री मिला तो एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या ये उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा नहीं सबसे बड़ी एचिवमेंट थी कि गोविंदा और सलमान खान को सुबह 5 बजे सेट पर ले आना. यही वजह थी कि फिल्म की शूटिंग सही समय पर हुई.

बता दें इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था. उन्होंने बताया कि गोविंदा स्क्रिप्ट से अलग भी फिल्म में अपने डायलॉग में एड कर देते थे. प्रियदर्शन ने भी खुलासा किया कि गोविंदा के साथ उनकी एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा था.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP