मुजफ्फरपुर में 17 मार्च को लगेगा जॉब मेला, कई कंपनियां देंगी रोजगार का मौका, जानें सैलरी से लेकर सबकुछ

Share to your loved once


मुजफ्फरपुर में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 मार्च को अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा. यह मेला बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. इसका आयोजन सुबह 10 बजे से अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर परिसर में होगा.

इस जॉब मेले में विभिन्न निजी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों पर नौकरी का अवसर देंगी. आयोजकों के अनुसार मेले में शिक्षक, मशीन ऑपरेटर, मैन्युफैक्चरिंग वर्कर, हाउसकीपिंग और केयर टेकर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी.

स्नातक अभ्यर्थी कर सकते है आवेदन
मेले में FREEDOM EMPLOYABILITY ACADEMY, नई दिल्ली द्वारा शिक्षक पद के लिए भर्ती की जाएगी.इस पद के लिए 18 से 45 वर्ष तक के स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को करीब 14,500 रुपये मासिक वेतन के साथ ईएसआई, बोनस और आवास भत्ता जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस नौकरी का कार्यस्थल मुजफ्फरपुर रहेगा. वहीं STAY VISTA PVT LTD, मुंबई द्वारा हाउसकीपिंग और केयर टेकर पद के लिए भर्ती की जाएगी. इसके लिए 18 से 35 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 15,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. कंपनी की ओर से रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी तथा कार्यस्थल पूरे भारत में हो सकता है.

100 पदों पर भर्ती की जाएगी
इसके अलावा H.R INDUSTRIES, जालंधर (पंजाब) द्वारा मशीन ऑपरेटर पद के लिए 100 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी. इस पद के लिए आईटीआई या डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है और चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 18,697 रुपये मासिक वेतन के साथ ईपीएफ, ईएसआईसी और बोनस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी.वहीं CNH INDUSTRIES PVT LTD, नोएडा में मैन्युफैक्चरिंग वर्कर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए 18 से 27 वर्ष के आईटीआई पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 13,728 से 20,095 रुपये तक मासिक वेतन के साथ ईपीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी.

कई कंपनियां देंगी नौकरी
जॉब मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकपत्र और पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो साथ लाने होंगे.आयोजकों ने बताया कि इस जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर निबंधन होना अनिवार्य है. जो अभ्यर्थी अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, वे किसी भी कार्य दिवस में नियोजनालय आकर या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP