भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर कितनी सच्चाई, क्या सच में सप्लाई हो गई है ठप? देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Share to your loved once


Last Updated:

Ground Report Chandauli Oil Supply: मुगलसराय स्थित पेट्रोलियम डिपो से लगातार तेल टैंकरों की लंबी कतार देखी जा सकती हैं. देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों की गाड़ियां जैसे- इंडियन ऑयल, एचपी और भारत पेट्रोलियम बड़ी संख्या में यहां पहुंच रही हैं और अलग-अलग राज्यों के लिए ईंधन की आपूर्ति कर रही हैं.

चंदौली: हाल ही में मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और इजराइल-ईरान युद्ध की खबरों के बाद देश में पेट्रोल और गैस की उपलब्धता को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं. सोशल मीडिया और लोगों के चर्चाओं में यह कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल की कमी हो सकती है. हालांकि पेट्रोलियम कंपनियों और प्रशासन ने इन अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया है और कहा है कि भारत में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है.

दरअसल, चंदौली जिले के मुगलसराय स्थित पेट्रोलियम डिपो का हाल इसका उदाहरण है. यहां लगातार तेल टैंकरों की लंबी कतार देखी जा सकती हैं. देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों की गाड़ियां जैसे- इंडियन ऑयल, एचपी और भारत पेट्रोलियम बड़ी संख्या में यहां पहुंच रही हैं और अलग-अलग राज्यों के लिए ईंधन की आपूर्ति कर रही हैं.

पेट्रोलियम की होती है सप्लाई 

मुगलसराय का यह केंद्र एशिया के प्रमुख पेट्रोलियम वितरण केंद्रों में से एक माना जाता है. यहां विभिन्न कंपनियों का पेट्रोल और डीजल आता है, जिसे प्रोसेस और वितरण व्यवस्था के बाद कई राज्यों में भेजा जाता है. यहां से बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी पेट्रोलियम की सप्लाई की जाती है. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक भी यहां से ईंधन पहुंचाया जाता है.

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं 

डिपो परिसर में खड़े सैकड़ों टैंकर यह दिखाते हैं कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. लगातार आने-जाने वाले टैंकरों की लंबी लाइन यह साबित करती है कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई चेन पूरी तरह सक्रिय है और कहीं भी रुकावट नहीं है. पेट्रोलियम कंपनियों ने भी अपने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और लोगों को घबराने या अतिरिक्त पेट्रोल जमा करने की जरूरत नहीं है. सरकार और प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की कमी या अफवाह से बाजार प्रभावित न हो.

कई राज्यों में भेजी जा रही है तेल 

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP