katha vachak aniruddhacharya slams signing of Pakistani spinner Abrar Ahmed by Sunrisers leeds owner Kavya Maran | ‘इसी पैसे से भारत पर मिसाइल दागेगा
Last Updated:
इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स द्वारा खरीदे जाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है. काव्या मारन द्वारा खरीदे गए अबरार अहमद के फैसले का कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भी कड़ा विरोध जताया है और कहा है कि समझ में नहीं आता आखिर भारत के कुछ लोगों को पाकिस्तानियों से इतना प्यार क्यों है…

The Hundred League Controversy: काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स द्वारा इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल किए जाने का लगातार विरोध रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी टीम सनराइजर्स लीड्स को बायकॉट करने की बहस छिड़ गई है. इसी फ्रेंचाइज का संबंध आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद से भी है और दोनों टीम की मालकिन काव्या मारन हैं. इस फैसले का कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कड़ा विरोध किया है और कहा है कि भारतीय क्रिकेटरों को खरीदा जाना चाहिए और भारत का पैसा भारत में ही रहना चाहिए. अब उसी पैसे से पाकिस्तान भारत पर मिसाइलें दागेगा.
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने जताया विरोध
इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग में पहुंचे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया और सनातनी प्रीमियर लीग पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ऐसे खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने भी बहुत सारे खेल खेले थे और इससे युवा फिट भी रहते हैं. सनातन प्रीमियर लीग ना सिर्फ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है बल्कि उनके भविष्य को भी निखारने का काम करता है.
भारत के लोगों को मिले मौका
पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के सवाल पर उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेटरों को खरीदा जाना चाहिए. इससे भारत का रुपया भी मजबूत होगा. जो पैसा हम पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर खर्च करेंगे, वह पैसा पाकिस्तान जाएगा और उसी पैसों से भारत पर मिसाइल दागी जाएंगी. भारत को आत्मनिर्भर होना जरूरी है और यह समझ नहीं आता कि भारत के कुछ लोगों को पाकिस्तान से इतना प्यार क्यों है. वे भारत के खिलाड़ियों को खेलने का मौका क्यों नहीं देते हैं.
कथावाचक ने सनातन प्रीमियर लीग की प्रतिभा बताई
वहीं, कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने भी सनातन प्रीमियर लीग में युवाओं व बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा कि बच्चों को देखकर लग ही नहीं रहा है कि यह पहली बार खेल रहे हैं. बच्चों के भीतर प्रतिभा है, बस उन्हें खेलने के लिए सही मंच नहीं मिल पा रहा है. अगर पहले आयोजन को लोगों का प्यार मिला तो हर साल सनातन प्रीमियर लीग का आयोजन बच्चों के लिए किया जाएगा. बता दें कि इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग 12 से 15 मार्च तक चलेगा और कई राज्यों की टीमों ने इस आयोजन में भाग लिया है. जीतने वाली टीम को 31 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार मिलेंगे.
About the Author
पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें