Sun Transit In Pisces | Surya shani shukra yuti in meen rashi Beneficial for makar and these five zodiac signs | मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की य

Share to your loved once


Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह 15 मार्च को सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में गोचर करने वाले हैं और इस राशि में सूर्य 14 अप्रैल तक रहेंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि में पहले से ही शनि और शुक्र ग्रह विराजमान हैं, इस तरह सूर्य के मीन राशि में आने पर शनि और शुक्र के साथ युति बना रहे हैं. सूर्य की युति से त्रिग्रही योग, शुक्रादित्य योग समेत कई योग भी बन रहे हैं. मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र ग्रह की युति से सिंह, कुंभ समेत 5 राशियों पर किस्मत मेहरबान रहने वाली है. इन राशियों को लगभग एक माह तक करियर, कारोबार, परिवार, लव लाइफ समेत जीवन के हर क्षेत्र में फायदा होगा और कई पुरानी परेशानियों से राहत भी मिलेगा. आइए जानते हैं सूर्य की मीन राशि में युति किन किन राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है…

सूर्य, शुक्र और शनि की युति का वृषभ राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने वाले हैं. मीन राशि में बन रही युति आपकी राशि के लिए अनुकूल परिणाम देने वाली है और यह युति आपको आर्थिक लाभ की गति बनाए रखने में मदद कर सकती है. आप अपने घर से जुड़ी सुख-सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं और घरवालों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा आपको प्रियजनों और शुभचिंतकों से सहयोग मिल सकता है. अगर ससुराल पक्ष से कोई समस्या चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी और जीवनसाथी के पूरा सपॉर्ट भी मिलेगा. करियर की बात करें तो सूर्य के मीन राशि में जाने से आपको नौकरी से जुड़ी नई अवसर मिल सकते हैं. लव लाइफ में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह बातचीत के माध्यम से दूर हो जाएगी और रिलेशनशिप में एक बार फिर से मजबूती आएगी.

सूर्य, शुक्र और शनि की युति का मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी हैं और आपकी मीन राशि से 10वें भाव में विराजमान हैं. सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है, इस गोचर के कारण आपको करियर में काफी फायदा होगा. आपको विदेश में भी अच्छे रोजगार के अवसर मिल सकते हैं और ये अवसर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं क्योंकि आप इन नए मौकों से उत्साहित रहेंगे. आप अपने भाई-बहन के साथ मिलकर कोई बिजनेस शुरू करने का विचार भी कर सकते हैं या वे आपके करियर में आपकी मदद करेंगे. इसके अलावा, 10वां भाव चौथे भाव को देख रहा है, जिससे इस समय रियल एस्टेट एजेंट्स को अच्छे ग्राहक मिलेंगे और वे बेहतरीन डील्स फाइनल कर पाएंगे.

सूर्य, शुक्र और शनि की युति का कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य, जो दूसरे भाव के स्वामी हैं, आपकी राशि से नौवें भाव में परिवर्तन करने वाले हैं. मीन राशि में बन रही युति से आप अपनी संवाद क्षमता में आत्मविश्वास महसूस करेंगे. साथ ही अपनी प्रतिभा और रुचियों के लिए पहचान पाएंगे और उन क्षमताओं को निखारने के लिए समय भी देंगे. कर्क राशि वालों को इस अवधि में पिताजी का का सहयोग मिलेगा और माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा, जहां आपकी कई खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी. मीन राशि में युति के शुभ प्रभाव से कर्क राशि वालों के सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और भाग्य का साथ मिलेगा. लव लाइफ वालों के बीच अगर कोई अनबन चल रही है तो वह इस अवधि में खत्म हो जाएगी.

सूर्य, शुक्र और शनि की युति का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य 10वें भाव के स्वामी बनकर आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करने वाले हैं, जो शिक्षा, प्रेम, संतान, पूर्व जन्म आदि का प्रतिनिधित्व करता है. सूर्य गोचर के दौरान आपके करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. अगर आप काफी समय नई नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे हैं, इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. इस दौरान आप वित्तीय लाभ की उम्मीद कर सकते हैं, जैसे वेतन में बढ़ोतरी, क्योंकि सूर्य पांचवें भाव से आपके 11वें भाव को देख रहे हैं, जो आर्थिक लाभ का भाव है. चूंकि पांचवां भाव सट्टा का भाव भी है, इसलिए आप शेयर बाजार या सट्टा से भी लाभ कमा सकते हैं. इसके अलावा, आप अपने भविष्य के विकास के लिए मजबूत नेटवर्क तैयार करेंगे.

सूर्य, शुक्र और शनि की युति का मकर राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं, इस दौरान पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं समस्याओं को दूर होंगी और उनका समाधान मिलेगा. सूर्य की मीन राशि में युति नौकरी पेशा वालों के लिए फायदेमंद रहने वाले है क्योंकि इस अवधि में आपको आपके पास खुद को स्थापित करने, प्रमोशन पाने और उच्च पदों पर पहुंचने के कई नए मौके होंगे, खासकर उन मकर राशि वालों के लिए जो प्रोफेसर, शिक्षक या किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं. अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको राहत मिलने की संभावना बन रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP