Abrar Ahmed Controversy : सिर्फ अबरार अहमद ही नहीं, विदेशी लीग में शाहरुख खान की टीम में भी पाकिस्तानी खिलाड़ी, देखिए पूरी लिस्ट

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अबरार ही नहीं, विदेशी लीग में शाहरुख खान की टीम में भी खेले पाकिस्तानी खिलाड़ी

Last Updated:

Abrar Ahmed Controversy : पाकिस्तान क्रिकेटर अबरार अहमद को भारत की फ्रेंचाइजी मालिकाना हक वाली टीम सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड में खरीदा. इसे लेकर बवाल मचा हुआ है लेकिन इससे पहले भी विदेशी लीग में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल चुके हैं. शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स से मोहम्मद आमिर और उस्मान तारिक खेल चुके हैं

अबरार ही नहीं, विदेशी लीग में शाहरुख खान की टीम में भी खेले पाकिस्तानी खिलाड़ीZoom

अबरार ही नहीं, विदेशी लीग में शाहरुख खान की टीम में भी खेले पाकिस्तानी खिलाड़ी

नई दिल्ली. चेन्नई स्थित मीडिया समूह सन ग्रुप के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स लीड्स को द हंड्रेड की नीलामी में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर बवाल मच गया. अबरार द हंड्रेड में किसी भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बन गए हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव को देखते हुए अबरार की साइन करना चौंकाने वाला था. सनराइजर्स ने 1,90,000 पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में अबरार को खरीदा. वे एकमात्र पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं होंगे जो किसी भारतीय स्वामित्व वाली टी20 फ्रेंचाइजी में खेलेंगे.

हालांकि बाकी विदेशी लीग में भारत के मालिकों की टीम में पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल चुके हैं. मैच फिक्सिंग में दोषी पाए गए पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर और अपने एक्शन को लेकर चर्चा रहने वाले उस्मान तारिक त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुके हैं. यह टीम शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता के नेतृत्व वाले समूह की है. दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के भी मालिक हैं.

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम ने 2025 में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में सिएटल ऑर्कास के लिए खेला था. यह टीम जीएमआर ग्रुप की है जो आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक हैं. इमाद इससे पहले 2023-24 सीजन में केकेआर के स्वामित्व वाली अबू धाबी फ्रेंचाइजी के लिए भी खेल चुके हैं. पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान खान ने 2025 में आईएलटी20 में एमआई अमीरात के लिए खेला था. इस टीम के मालिक भी मुंबई इंडियंस के ही हैं.

सन टीवी ने द हंड्रेड फ्रेंचाइजी, जिसे पहले नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जाना जाता था, का अधिग्रहण पूरा किया. इसके लिए उन्होंने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से 49 प्रतिशत हिस्सेदारी और यॉर्कशायर से बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी.

आईपीएल की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुना गया था लेकिन इसके बाद दोनों देशों के बीच बिगड़े रिश्तों की वजह से उनपर बैन लगा दिया गया. शोएब अख्तर, वसीम अकरम, सोहेल तनवीर, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक जैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेल चुके हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP