Cucumber Lemon Ice Tea: पेट की चर्बी कम करने के लिए बेस्ट है ये डिटॉक्स आइस टी, 5 मिनट में करें तैयार, स्‍टेप्‍स देखें

Share to your loved once


Last Updated:

Cucumber Lemon Ice Tea Recipe: यह ड्रिंक लो-कैलोरी होने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है. खीरा और नींबू का कॉम्बिनेशन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और पाचन में सुधार करता है. अगर आप इसे रोजाना पीते हैं, तो यह शरीर की फालतू चर्बी को पिघलाने में मदद करती है. देखें रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

Cucumber Lemon Ice Tea: पेट की चर्बी कम करने के लिए बेस्ट है ये डिटॉक्स आइस टीZoom

यह गर्मियों के लिए एक परफेक्ट रिफ्रेशमेंट है.

Cucumber Lemon Ice Tea Recipe: गर्मियों की तपिश और बढ़ता पारा अक्सर हमें थका देती है. थकान दूर करने के लिए हम अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स या मीठे जूस का सहारा लेते हैं, जो प्यास तो बुझा देते हैं लेकिन शरीर में कैलोरी बढ़ा देती है. अगर आप इस गर्मी कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो आपको ताजगी भी दे और आपकी सेहत का भी ख्याल रखे, तो ‘खीरा-नींबू आइस टी’ से बेहतर कुछ नहीं. यह न केवल एक बेहतरीन प्यास बुझाने वाला ड्रिंक है, बल्कि वजन घटाने की दिशा में आपका सबसे आसान कदम भी हो सकता है.

खीरा नींबू आइस टी रेसिपी –

जरूरी सामग्री (Ingredients)-

खीरे के स्लाइस: 4-5 (ठंडक और हाइड्रेशन के लिए)
नींबू के स्लाइस: 2-3 (विटामिन C और फैट बर्निंग के लिए)
चाय की पत्ती या ग्रीन टी: 1 कप (ठंडी की हुई)
बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes): जरूरत के अनुसार
शहद: 1 चम्मच (वैकल्पिक, मिठास के लिए)

बनाने का आसान तरीका (Step-by-Step)

  • सबसे पहले अपनी पसंद की साधारण ब्लैक टी या ग्रीन टी बनाकर उसे एक कप में तैयार कर लें. इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें. आप चाहें तो इसे जल्दी ठंडा करने के लिए थोड़ी देर फ्रिज में भी रख सकती हैं.
  •  एक ताजा खीरा लें और उसके पतले-पतले गोल स्लाइस काट लें. इसी तरह एक नींबू के भी पतले स्लाइस तैयार कर लें. खीरे के स्लाइस ड्रिंक को ताजगी देंगे और नींबू विटामिन-सी का तड़का लगाएगा.
    अब एक कांच का बड़ा गिलास लें. इसमें सबसे पहले ढेर सारे बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes) डालें. इसके बाद गिलास में खीरे और नींबू के तैयार स्लाइस डालें.
  • अब गिलास में ठंडी की हुई चाय डालें. अगर आप थोड़ी मिठास चाहती हैं, तो इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं. याद रखें, वजन घटाने के लिए चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.
  • अंत में ताजे पुदीने के कुछ पत्ते डालकर इसे अच्छे से मिलाएं. आपकी रिफ्रेशिंग वेट लॉस आइस टी तैयार है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP