7.7 रेटिंग वाली वो लो बजट फिल्म, जिसने की साढ़े 4 गुना ज्यादा कमाई, रातों रात स्टार बनें दो नए नवेले कलाकार
Last Updated:
फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसी लो बजट फिल्में हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई की बल्कि फिल्म में काम करने वालों कलाकारों की किस्मत भी चमका दी. साल 2012 में आई एक कॉमेडी ड्रामा ने दो डेब्यू कलाकारों की न सिर्फ किस्मत चमकाई बल्कि ये दोनों आज इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली कलाकार माने जाते हैं और अपने दम पर फिल्म हिट करवाने की हिम्मत रखते हैं.
साल 2012 में आई 7.7 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया, बल्कि कुछ 43 अवॉर्ड भी जीते. इतना ही नहीं, इस फिल्म से डेब्यू करने वाले लीड एक्टर्स का भी इंडस्ट्री में खूब नाम हुआ. इस फिल्म को जॉन अब्राहम ने प्रोड्यूस किया था. इसके डायरेक्टर शूजीत सरकार थे. कौन-सी है ये हिट फिल्म. आइए जानते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
यह फिल्म इतनी पसंद की गई कि चार साल बाद 2016 में ‘नरुदा डोनरुदा’ नाम से तेलुगू रीमेक रिलीज हुई. वहीं, 8 साल बाद तमिल में ‘धराला प्रभु’ के नाम से बनी. दोनों ही फिल्मों के हिंदी वर्जन जितनी सफलता नहीं मिली. इस फिल्म का नाम ‘विक्की डोनर’ है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
14 साल पहले आई ‘विक्की डोनर’ से आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने बॉलीवुड डेब्यू किया. शूजीत सरकार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने खूब पसंद किया. फिल्म में अन्नू कपूर और डोली आहलूवालिया सपोर्टिंग रोल में नजर आए. इन दोनों के किरदार को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘विक्की डोनर’ की कहानी विक्की अरोड़ा नाम के लड़के कि इर्द-गिर्दू घूमती है. जो कुछ काम नहीं करता और लाइफ को बिंदास अंदाज में जीता है. डा. बलदेव चड्ढा एक फर्टिलिटी सेंटर चलाते हैं. जो कपल मां-बाप नहीं बन पाते, उनके लिए स्पर्म डोनर की तलाश करते हैं. बलदेव को विक्की फिट नजर आते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
विक्की पहले तो मना करता है, लेकिन पैसे के नाम पर मान जाता है और स्पर्म डोनर बन जाता है. इस बीच विक्की मुलाकात असीमा से होती है. दोनों को प्यार होता है और शादी भी होती है. शादी के आसिमा को विक्की बताता है कि वह स्पर्म डोनर का काम करता है. पूरी कहानी के लिए आप फिल्म देखिए, क्लाइमैक्स आपको इमोशनल करता है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘विक्की डोनर’ को बनने में 15 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. रिलीज के पहले ही दिन क्रिटिक्स और ऑडियंस से फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले. आयुष्मान खुराना-यामी गौतम, अन्नू कपूर और डोली आहलूवालिया की अदाकारी की जमकर तारीफ हुई. अन्नू कपूर और डोली आहलूवालिया बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. जबकि आयुष्मान-यामी नॉमिनेशन तक सीमित रहे, लेकिन आइफा में बेस्ट डेब्यू एक्टर्स के अवॉर्ड जीते. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
‘विक्की डोनर’ ने पहले ही वीकेंड पर फिल्म ने 13 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया था. किसी नए नवेले हीरो के लिए पहले वीकेंड पर इतनी कमाई करने के बहुत बड़े मायने हैं. फिल्म ने कुछ 66 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया. फिल्म को माउथ ऑफ वर्ड से खूब पब्लिसिटी मिली. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)
आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद उन्हें कई बड़े बजट की फिल्मों में काम किया. आखिरी बार वह ‘थामा’ में नजर आए. वहीं, यामी गौतम कई बड़े बजट की फिल्मों में काम करने लगीं. आखिरी बार वह इमरान हाशमी के साथ ‘हक’ में दिखीं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)