BCCI announces Naman Awards 2026: 15 मार्च को नई दिल्ली में बीसीसीआई नमन अवॉर्ड का आयोजन करने जा रही है.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

BCCI के नमन अवॉर्ड में शुभमन गिल की धूम, खाली हाथ रहे वैभव सूर्यवंशी

Last Updated:

BCCI announces Naman Awards 2026: बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

BCCI के नमन अवॉर्ड में शुभमन गिल की धूम, खाली हाथ रहे वैभव सूर्यवंशीZoom

बीसीसीआई ने किया नमन अवॉर्ड 2026 का ऐसान

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स 2026 का ऐलान कर दिया है. 15 मार्च को 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इस खास मौके पर भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को साल 2024-25 के लिए दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल मेंस क्रिकेटर का पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया जाएगा. शुभमन गिल का साल 2024-25 में अपनी बल्लेबाजी से धूम मचा दी थी. खास तौर पर इंग्लैंड दौरे पर शुभमन ने कमाल का खेल दिखाया था.

वहीं, महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना को उनके करियर में पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का सम्मान मिलेगा. मंधाना ने भी टीम इंडिया के लिए पिछले सीजन में धमाकेदार खेल दिखाया. मंधाना की बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ही टीम इंडिया पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीतने में सफल रही. भारतीय क्रिकेट में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई के सबसे बड़े सम्मान कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. साथ ही, मिताली राज को महिला क्रिकेट को दुनिया भर में एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा.

घरेलू क्रिकेट में आयुष बने साल के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर

घरेलू क्रिकेट की बात करें तो मुंबई के आयुष म्हात्रे को साल 2024-25 के सीमित ओवरों के मैचों में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया है, जबकि विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का लाला अमरनाथ पुरस्कार मिलेगा. बता दें कि आयुष की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया था.

हालांकि, इस अंडर-19 विश्व कप में दमदार खेल का प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को नमन अवॉर्ड के किसी भी कैटेगरी में शामिल नहीं किया गया. इसके पीछे का एक बड़ा कारण ये है कि वैभव का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन औसत रहा था. बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले वैभव एक-दो पारियों को छोड़कर काफी संघर्ष करते हुए दिखे थे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP