आगरा में दुग्ध डेयरी पर देर रात छापा, 42 कॉमर्शियल सिलेंडर बरामद

Share to your loved once


Last Updated:

LPG Gas Crisis: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब भारत की रसोई तक पहुंचने लगा है. कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है और कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में इस संकट की घड़ी में कुछ लोग गैस सिलेंडर की कालाबजारी करने से भी चूक नहीं रहे हैं. आइए जानते हैं पल-पल की खबरें…

Gas Crisis Live: आगरा में दुग्ध डेयरी पर छापा, 42 कॉमर्शियल सिलेंडर बरामदZoom

एलपीजी गैस सिलेंडर का सकंट लाइव न्यूज.

LPG Gas Cylinder Crisis Live: ईरान-इजराइल की जंग के बीच भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट गहराता जा रहा है. आलम यह है कि गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. जहां सरकार कह रही है कि परेशान न हों कोई कमी नहीं है. वहीं लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं. लोग मजबूरीवश इंडक्शन चूल्हा से लेकर अन्य विकल्पों की तरफ भाग रहे हैं. इस संकट की घड़ी में कुछ लोग गैस सिलेंडर की कालाबजारी करने से भी चूक नहीं रहे हैं. हालांकि प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से निपट रहा है. कई जिलों में छापेमारी कर के लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यहां पढ़ें गैस सिलेंडर संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

हरदोई में गैस की अवैध बिक्री कर रहे सेल्समैन को पकड़ा, 45 सिलिंडर बरामद

हरदोई के संडीला नगर के ब्लाक कार्यालय के निकट गल्ला गोदाम के खाली मैदान पर अवैध रूप से सिलिंडर की बिक्री कर रहे पिकअप डाला चालक व सेल्समैन को पूर्ति विभाग की टीम ने पकड़ा. उसके पास से 45 सिलिंडर बरामद किए गए. टीम ने एजेंसी संचालक व चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू की है.

आगरा में टीम की बड़ी कार्रवाई
आगरा के कालीबाड़ी इलाके में स्थित गोयल डेयरी पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की सूचना पर देर रात प्रशासन की टीम ने छापा मारा. मौके से खाली 42 कॉमर्शियल सिलेंडर बरामद हुए. बरामद खाली सिलेंडर 10 भारत गैस और 32 हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के निकले. डेयरी संचालक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहा था. आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रशासन करने जा रहा कार्रवाई.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP