चाइनीज तरीका छोड़िए, टोटल देहाती स्टाइल में बनाएं आलू-प्याज-टमाटर से देसी चाऊमीन, बिना सॉस, स्वाद बेहिसाब

Share to your loved once


Last Updated:

Aloo-Pyaj-Tamatar Chowmein Recipe: सॉस डालकर चाऊमीन तो कई बार खायी होगी पर एक बार देसी स्टाइल में बनी यह आलू-प्याज-टमाटर वाली चाऊमीन ट्राई करिए. लो सॉल्ट कंटेंट होने के कारण और बहुत सी सब्जियां पड़ने के कारण यह फास्ट फूड का हेल्दी वर्जन भी मानी जाती है. देख लीजिए फटाफट रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

रांची. चाऊमीन की जब बात आती है तो बच्चों की बांछें खिल जाती हैं. हालांकि पहले के समय में आजकल जैसी सॉस वाली चाऊमीन नहीं बल्कि मम्मियों की स्पेशल रेसिपी बनती थी जिसमें देसी स्टाइल में प्याज, टमाटर, आलू और मसाले डाले जाते थे. रांची में आज भी खासतौर पर घरों में बिना सॉस के काफी हेल्दी चाऊमीन बनायी जाती है जो खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है और हेल्दी भी होती है. इसमें कोई अंग्रेजी आइटम नहीं डाला जाता. इसकी जगह मैगी मसाला और हल्दी डाली जाती है. इसीलिए यह बच्चों के लिए बहुत ही हेल्दी ऑप्शन बन जाती है.

बचपन का टिफिन
इस चाऊमीन को बनाते हुए हरमू की कुकू बताती हैं कि हम लोग बचपन में लंच में खूब ले जाते थे और आज हम लोग अपने घर के बच्चों को लंच में देते हैं. हम लोगों को यही चाऊमीन बहुत पसंद आती है, वह सॉस वाली बिल्कुल भी नहीं. क्योंकि इसमें काफी नमक डाला होता है, जो बच्चों के लिए इतना सोडियम सही नहीं होता है. साथ ही मात्र दो-तीन स्टेप में यह बनकर तैयार हो जाता है.

इन स्टेप को करें फॉलो

• पहला स्टेप यह है कि चाऊमीन को पहले उबाल लें और उबालकर साइड में रख लें और फिर सब्जी काट लें. अब जितनी हेल्दी सब्जी काटना चाहें जैसे शिमला मिर्च, गाजर या आलू डालें, थोड़ा टमाटर लें, मिर्च, अदरक-लहसुन का थोड़ा सा पेस्ट.

• आप मन-मुताबिक मशरूम, पनीर कुछ भी डाल सकते हैं. यह सब ऑप्शनल है और इसके बाद आपको कढ़ाई लेनी है और इसमें आपको तेल डालना है, सरसों का तेल डालिए और इसमें अदरक-लहसुन के पेस्ट को थोड़ा सा गोल्डन ब्राउन कर लीजिए.

• इसके बाद इसमें प्याज व आलू डालकर आलू को पहले अच्छे से पका लीजिए. क्योंकि यह थोड़ा कड़ा होता है. इसके बाद इसमें और भी जो आपने शिमला मिर्च, गाजर जो भी रखा है उसको फ्राई कर लीजिए और फिर इसमें चाऊमीन उबली हुई डाल दीजिए.

• फिर इसमें आपको एक पैकेट मैगी मसाला पूरा डालना है. इसके बाद थोड़ी सी हल्दी डालनी है, थोड़ा सा मिक्स मसाला डालना है और नमक स्वाद अनुसार. बस और उसके बाद अच्छे से मिला लीजिए.

• इसके बाद आपको दो टमाटर की प्यूरी बनानी है. एकदम पेस्ट की तरह उस पेस्ट को अलग से धीमी आंच में थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से पका लीजिए और उस पेस्ट को इसमें डाल दीजिए और फिर देखिए खाने में क्या टेस्टी लगता है. बाजार की सॉस वाली चाऊमीन इसके सामने फेल हो जाएगी.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP