कुदरत का निजाम और पाकिस्तान का पलटवार… अफरीदी एंड कंपनी ने मेजबानों को दिया करारा जवाब, 114 रन पर ढेर कर हिसाब बराबर किया

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

कुदरत का निजाम और PAK का पलटवार, BAN को 114 रन पर ढेर कर हिसाब बराबर किया

Last Updated:

Pakistan beat Bangladesh: पाकिस्तान ने ढाका में ‘जैसे को तैसा’ अंदाज में पलटवार करते हुए बांग्लादेश को उसी के अंदाज में धूल चटा दी. पहले मैच में 114 पर ढेर होने वाली पाकिस्तानी टीम ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को भी ठीक 114 रनों पर समेट कर हिसाब बराबर कर दिया. माज सदाकत के 75 रन और 3 विकेटों के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. अब 15 मार्च को होने वाला फाइनल मुकाबला सीरीज तय करेगा.

कुदरत का निजाम और PAK का पलटवार, BAN को 114 रन पर ढेर कर हिसाब बराबर किया Zoom

माज सदाकत को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

नई दिल्ली. ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में पाकिस्तान ने वह कर दिखाया जिसे ‘जैसे को तैसा’ कहा जाता है. पहले वनडे में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को महज 114 रनों पर समेट कर शर्मिंदा किया था, लेकिन दूसरे वनडे में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने हिसाब चुकता करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम को उसी 114 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया. इस शानदार जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. अब 15 मार्च को तीसरा वनडे जीतने वाली टीम के नाम सीरीज हो जाएगी. माज सदाकत (75 रन और 3 विकेट) को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

मैच में रोमांच तब और बढ़ गया जब बांग्लादेश की पारी के दौरान आसमानी बिजली, कड़कड़ाती गर्जना और भारी बारिश ने खलल डाला. लगभग 133 मिनट तक खेल रुका रहा, लेकिन मैदानकर्मियों की कड़ी मेहनत के कारण मैच दोबारा शुरू हो सका. संशोधित परिस्थितियों (revised conditions) में जब खेल शुरू हुआ, तो पाकिस्तानी गेंदबाज आग उगलने लगे. पाकिस्तान की जीत की नींव शाहीन शाह अफरीदी ने रखी, जिन्होंने सलामी बल्लेबाज तंजीद और कप्तान शांतो को जल्दी पवेलियन भेजकर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी. इसके बाद वसीम जूनियर ने सैफ हसन का विकेट चटकाकर दबाव और बढ़ा दिया.

माज सदाकत को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

लेकिन इस मैच के असली हीरो रहे माज सदाकत. सदाकत ने पहले बल्लेबाजी में तूफानी अंदाज में 75 रन कूटे और फिर अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू चलाते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके. हालांकि, इसी मैच में सलमान अली आगा के विवादास्पद रन-आउट ने सदाकत की पारी की चमक को थोड़ा फीका जरूर किया, लेकिन उनकी ऑलराउंडर परफॉर्मेंस ने पाकिस्तान की जीत पक्की कर दी. पाकिस्तान की पारी के दौरान सलमान आगा के रन-आउट के बाद पूरी टीम 274 रनों पर सिमट गई थी. लेकिन बांग्लादेश की पारी के बीच में ही करीब 133 मिनट तक आसमानी बिजली और भारी बारिश ने खेल रोक दिया.जब खेल को रोका गया तब बांग्लादेश ने 6.3 ओवर में 3 विकेट पर 27 रन बना लिए थे. इसके बाद बांग्लादेश को 32 ओवर में 243 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. बांग्लादेश की टीम 23.3 ओवर में ढेर हो गई.

रऊफ की वापसी और बांग्लादेश का सरेंडर
अबरार अहमद की जगह टीम में शामिल किए गए हारिस रऊफ ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया. रऊफ ने अपनी धारदार गेंदबाजी से 3 विकेट चटकाए और बांग्लादेशी निचले क्रम को टिकने का कोई मौका नहीं दिया. बांग्लादेश की ओर से लिटन दास और तौहीद हृदय ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन जैसे ही लिटन का विकेट गिरा, पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई.

निर्णायक मैच की तैयारी में कमियों पर नजर
भले ही पाकिस्तान ने यह मैच एकतरफा अंदाज में जीता हो, लेकिन उनके लिए सब कुछ सही नहीं रहा. साहिबजादा फरहान टॉप ऑर्डर में फिर संघर्ष करते दिखे और सलमान आगा के रन-आउट होने के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर बुरी तरह चरमरा गया. 15 मार्च को होने वाले निर्णायक मैच (Decider) से पहले पाकिस्तान को अपनी बल्लेबाजी की इन खामियों को सुधारना होगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP