मैदा-चीनी नहीं, मिलेट्स से बना गुलाब जामुन, मुरादाबाद के किसान का कमाल, उंगलियां चाट रहे लोग

Share to your loved once


X

अन्न

मैदा-चीनी नहीं, मिलेट्स से बना गुलाब जामुन, मुरादाबाद के किसान का कमाल

 

arw img

Millets Gulab Jamun : मैदा और चीनी से बना गुलाब जामुन तो आप खाते ही है. लेकिन क्या कभी आप श्री अन्न यानी ज्वार, बाजरा, रागी आदि से बना गुलाब जामुन खाएं हैं. श्री अन्न को अब तक केवल रोटी या खिचड़ी तक सीमित माना जाता था, लेकिन मुरादाबाद के एक किसान ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है. मुरादाबाद के मनोहरपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र में विकास कुमार ने मिलेट्स से ऐसा ‘गुलाब जामुन’ तैयार किया है, जिसका स्वाद लेने के बाद लोग उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जा रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि इस मिठाई में न तो मैदे का इस्तेमाल हुआ है और न ही साधारण चीनी का, जिससे यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना बन गई है. इस वीडियो में इस गुलाब जामुन को कैसे तैयार किया जाता है, आइए इसे जानते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP