विराट कोहली नहीं, ये खिलाड़ी बना आरसीबी का ऑल-टाइम कप्तान, इस ड्रीम इलेवन से मचा बवाल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

कोहली नहीं, ये खिलाड़ी बना RCB का ऑल-टाइम कप्तान, इस ड्रीम XI पर बवाल

Last Updated:

Dinesh Karthik picks all-time RCB 11: आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने अपनी ‘ऑल-टाइम इलेवन’ चुनकर सबको हैरान कर दिया है. कार्तिक ने विराट कोहली की जगह 2025 में खिताब जिताने वाले रजत पाटीदार को टीम का कप्तान चुना है. उनकी इस टीम में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस जैसे दिग्गज तो शामिल हैं, लेकिन अनिल कुंबले और शेन वॉटसन को जगह नहीं मिली है.

कोहली नहीं, ये खिलाड़ी बना RCB का ऑल-टाइम कप्तान, इस ड्रीम XI पर बवाल Zoom

दिनेश कार्तिक ने विराट की जगह पाटीदार को आरसीबी का कप्तान बनाया.

नई दिल्ली. आरसीबी के खेमे से एक ऐसी खबर आई है जिसने क्रिकेट गलियारों में तहलका मचा दिया है. टीम के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने अपनी ‘ऑल-टाइम आरसीबी 11’ चुनी. लेकिन इसमें कुछ ऐसे फैसले लिए गए हैं जिनकी किसी को उम्मीद नहीं थी. सबसे बड़ा झटका यह है कि इस टीम की कमान विराट कोहली के पास नहीं है. बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी को सौंपी गई है जिसे कार्तिक ने आरसीबी का ‘सबसे सफल कप्तान’ करार दिया है.

आईपीएल 2026 के सीजन से ठीक पहले दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर अपनी पसंदीदा आरसीबी इलेवन का खुलासा किया. कार्तिक की इस टीम में साल 2025 की ऐतिहासिक खिताबी जीत का असर साफ नजर आया, जहां उन्होंने पुराने दिग्गजों की तुलना में मौजूदा चैंपियन खिलाड़ियों को ज्यादा तरजीह दी है. इस टीम का सबसे चौंकाने वाला फैसला कप्तानी को लेकर रहा. दिनेश कार्तिक ने टीम की कमान रजत पाटीदार को सौंपी है. पाटीदार को टीम में आए सिर्फ 4 साल हुए हैं, लेकिन पिछले सीजन में अपनी कप्तानी में आरसीबी को पहला खिताब जिताने का इनाम उन्हें इस ड्रीम टीम में मिला. कार्तिक ने कहा, ‘विराट कोहली ने कई सीजन तक टीम का नेतृत्व किया और सफल भी रहे, लेकिन रजत पाटीदार मेरे कप्तान होंगे. वह आरसीबी के सबसे सफल कप्तान हैं (खिताब जीतने के नाते) और बतौर बल्लेबाज उन्होंने बहुत कम समय में जो प्रभाव छोड़ा है, वह असाधारण है.’

दिनेश कार्तिक ने विराट की जगह पाटीदार को आरसीबी का कप्तान बनाया.

गेल-फाफ ओपनर, नंबर 3 पर कोहली
बल्लेबाजी में कार्तिक ने ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल और फाफ डु प्लेसिस को बतौर ओपनर चुना है. इसका मतलब है कि आईपीएल के सबसे बड़े स्कोरर विराट कोहली को उनके पसंदीदा ओपनिंग स्लॉट से हटाकर नंबर 3 पर रखा गया है. नंबर 4 पर कप्तान पाटीदार और नंबर 5 पर आरसीबी के लेजेंड एबी डिविलियर्स को जगह दी गई है, जिन्हें टीम की रीढ़ माना गया है.

खिताब दिलाने वाले ‘इम्पैक्ट’ प्लेयर्स जितेश और क्रुणाल पंड्या
कार्तिक ने नंबर 6 पर जितेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर चुना है, जिन्होंने आरसीबी के लिए महज एक सीजन खेला है. वहीं नंबर 7 पर ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को रखा गया है. क्रुणाल के बारे में कार्तिक ने कहा, ‘अगर आज आरसीबी के पास ट्रॉफी है, तो उसका बड़ा श्रेय फाइनल में क्रुणाल की गेंदबाजी और सीएसके के खिलाफ उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन को जाता है.’

गेंदबाजी आक्रमण में सिराज और चहल की धाक
गेंदबाजी में कार्तिक ने रिकॉर्ड्स और इम्पैक्ट का तालमेल बिठाया है. हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को उनके पुराने रिकॉर्ड्स के आधार पर चुना गया है. वहीं तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज को विनय कुमार जैसे दिग्गजों पर तरजीह दी गई है.नंबर 11 के रूप में जोश हेजलवुड ने टीम में जगह बनाई है, जिन्होंने आईपीएल 2025 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम आरसीबी 11
क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), एबी डिविलियर्स, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, जोश हेजलवुड.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP